Madhya Pradesh Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस बलास्ट में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। खबर लिखे जाने तक 11 लोगों की मृत्यु और 60 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ है, वहीं पास में ITI कॉलेज में बच्चे पढ़ाई कर थे। ब्लास्ट के बाद भगदड़ मच गई, जिसका वीडियो सामने आया है।
News24 के पत्रकार राकेश चतुर्वेदी ने बताया गया कि घटनास्थल के बाद ITI कॉलेज में भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में छात्र वहां मौजूद थे। आईटीआई कॉलेज वाइस प्रिंसिपल शुभम मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में छात्र मौजूद थे, उसकी वक्त धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन छात्रों में भगदड़ मच गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह पर धमाका हुआ, वह ITI कॉलेज के पास में ही था। जाहिर है कि यहां असर भी अधिक हुआ होगा। वीडियो में छात्रों को भयभीत होकर भागते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, ब्लास्ट के कई भयभीत कर देने वाले वीडियो सामने आये हैं। आसामन में उठे धुएं के गुबार को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ब्लास्ट कितना खतरनाक है।
इस ब्लास्ट के बाद करीब 13 किमी तक लोगों को घटना का एहसास हुआ है। इस घटना के बाद 60 से अधिक घर जल गए और 100 से अधिक घरों को खाली करवाया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य चल रहा है। आग बुझाने के बाद अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा, तब यह साफ हो पायेगा कि कितने मजदूर अंदर फंसे हुए हैं।
वहीं सीएम मोहन यादव का कहना है कि सूचना मिलते ही हमने तुरंत जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया। 50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना की गईं। घायलों का तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines