नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के एक शॉट ने करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल तोड़ दिया। सूर्या इस मुकाबले में अजीब तरह से आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्या को लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर ने 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर झटका दिया।
स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई गेंद
ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए यश ने पहली गेंद डाली तो सूर्या ने इसे अपने सिग्नेचर शॉट में से एक खेलकर घुटनों पर बैठकर लॉन्ग लेग की ओर उड़ाना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। बड़ा झटका देख सूर्यकुमार यादव जमीन पर ही बैठे रह गए। पिछले मैच में ताबड़तोड़ 103 रन ठोकने वाले सूर्या इस मैच में 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या का विकेट यश और एलएसजी टीम के लिए बहुत बड़ा मोमेंट साबित हुआ। मैच यहां से बदलता चला गया।
बिखरती चली गई एमआई की बल्लेबाजी
इसके बाद मोहसिन खान ने नेहाल वढेरा को 16 रन पर आउट कर मुंबई इंडियंस को एक और झटका दिया। जबकि 18वें ओवर में यश ने विष्णु विनोद को भी 2 रन पर चलता कर दिया। निकोलस पूरन ने बाउंड्री पर विष्णु का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि इसके बाद टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 19वें ओवर में नवीन उल हक की गेंदों पर जमकर कुटाई करते हुए 19 रन जड़े, लेकिन वे और कैमरून ग्रीन मोहसिन खान के लास्ट ओवर में मात खा गए। मोहसिन ने शानदार डेथ बॉलिंग करते हुए इस ओवर में 11 रन बचाए और महज 5 रन दिए। इसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद ये मुकाबला हार गई। ईशान किशन ने 39 गेंदों में 59 और रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 37 रन जड़े।
एमआई के लिए चुनौतीपूर्ण हुई राह
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। एमआई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया है। उसे हर हाल में अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines