Viral Post: कोच्चि से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कोच्चि के पलारीवट्टोम में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के एक गुट ने उनकी पत्नी को परेशान किया, क्योंकि उन्होंने उनकी सेवाओं का उपयोग करने के बजाय उबर बुक किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता था कि ऐसी घटनाएं बेंगलुरु जैसे शहरों तक ही सीमित हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके होमटाउन में ऐसा कुछ होगा। पोस्ट पर बहुत से लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी आपबीती भी साझा की। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
Reddit पर किया पोस्ट
कोच्चि के पलारीवट्टोम के इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने रेडिट पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी पत्नी काम के बाद घर जा रही थी और उसने पलारीवट्टोम के पास एक उबर ऑटो बुक किया। जब वह उबर ऑटो में बैठी और ड्राइवर को सवारी के पिन नंबर दिया, तो उसने देखा कि उसकी ऑटो को दूसरे ऑटो ड्राइवर्स ने घेर लिया है। उसने बताया कि ड्राइवरों ने लड़ाई शुरू कर दी, जिसमें उबर ड्राइवर ने कहा कि वह केवल अपना काम कर रहा है। गलती उसकी है, जिसने राइड बुक की है।
महिला के विरोध के बावजूद ऑटो ड्राइवरों ने उसे सवारी कैंसिल करने के लिए मजबूर किया। पोस्ट के आखिर में उस व्यक्ति ने बताया कि यह घटना लोकल स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर हुई थी।
Wife harassed by auto goons at Palarivattom round for booking an uber.
byu/Stuckbuthopeful inKochi
सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया
लोगों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दीं। यहां तक कि कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि उसे इसकी शिकायत करनी चाहिए थी। एक व्यक्ति ने पोस्ट पर कमेंट किया कि इस मामले का वीडियो, फोटो लेना और अधिकारियों से शिकायत करना या मीडिया के साथ साझा करना ही एकलौता विकल्प है। वहीं दूसरे ने कहा कि उसे पेपर स्प्रे साथ रखने के लिए कहो। अगली बार जब वे उसे घेरें, तो उसके चेहरे पर स्प्रे करें।
तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि केरल में भी इन दिनों कुछ ऐसा होता रहता है। इसका एकमात्र समाधान यह है कि जब वे आपको परेशान करना शुरू करते हैं तो बस उन्हें बता दें कि आप पुलिस को बुला रहे हैं और केवल उनके सामने ही बात करेंगे।
यह भी पढ़ें-लड़की की शादी और दहेज के खर्चों ने बढ़ाई परिवार की मुश्किलें, वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines