Judge Attack Viral Video : पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक अपराधी ने जज पर हमला बोल दिया था। अब उसकी एक बार फिर कोर्ट में पेशी हुई। इस हमले के बाद जहां सुरक्षाकर्मी सतर्क थे, वहीं अपराधी को इस हालत में पेश किया गया कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता है। जज ने उसके गुनाहों की सजा भी सुनाई है।
अमेरिका के क्लार्क काउंटी जिला अदालत में सुनवाई के दौरान जज मैरी के होल्थस पर हमला करने वाले आरोपी देवबरा रेड्डेन को सजा सुनाई गई। इसके लिए उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया था। इसके हाथ बंधे थे, शरीर को जंजीर से बांधा गया था। इतना ही नहीं, चेहरे पर मास्क लगा था और मुंह पर कपड़ा लगा था जिससे वह थूक भी ना सके।
जज ने 30 वर्षीय अपराधी देवबरा रेड्डेन को गंभीर अपराध के लिए 19 से 48 महीने की जेल की सजा सुनाई। अब उस पर हमला करने और गुंडागर्दी का भी आरोप लगा है। यह वही सजा थी, जिसकी सुनाते वक्त इस अपराधी ने जज पर ही हमला कर दिया था।
https://twitter.com/loungedigest/status/1744451894855233733
सोशल मीडिया पर अब दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो जिसमें वह जज पर हमला कर रहा है, दूसरा वीडियो जिसमें वह जज के सामने असहाय स्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच खड़ा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उसे उसी जज के सामने क्यों पेश किया गया? जबकि दोनों में पहले से ही टकराव है। एक ने लिखा कि काले लोगों के प्रति अन्याय हो रहा है लेकिन इसने गलत हरकत कर अपनी सजा और बढ़ा ली। एक अन्य ने लिखा कि खतरनाक लोगों को ऐसे ही पेश किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : सुपरमैन की तरह उड़कर जज पर झपटा अपराधी, देखें वायरल वीडियो
आरोपी जज से जेल की सजा ना देने की अपील कर रहा था लेकिन जज ने यह मानने से इनकार कर दिया। जैसे ही जज ने कहा कि वह आरोपी को जेल भेजना चाहती है, वह भड़क गया और जज पर हमला कर दिया। इस हमले में जज समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
39 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines