Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट को कूदकर बाहर निकलती दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 13 फरवरी, 2025 की रात शब-ए-बारात के दौरान का है। वीडियो शेयर कर इसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अब दिल्ली मेट्रो की तरफ से इस पर सफाई भी आई है।
एक तरफ जहां दिल्ली मेट्रो में यात्री अनुशासित तरीके से यात्रा करते दिखाई देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वीडियो में दिखाई दे रही भीड़ अनुशासनहीनता करते हुए एग्जिट गेट को पार कर रही है। इसी वीडियो को शेयर कर लोग पुलिस से कार्रवाई करने और मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं।
क्या बोला DMRC?
वायरल वीडियो पर DMRC की तरफ से कहा गया है कि कुछ यात्रियों द्वारा बाहर निकलने के लिए AFC गेट पर छलांग लगाने के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 13 फरवरी 2025 की शाम को वायलेट लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई है। थोड़ी देर के लिए यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई, कुछ यात्री बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट से कूदकर उसे पार कर गए।
DMRC ने आगे कहा कि ऐसे यात्रियों को सलाह देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी वहां पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। बल्कि, यह एएफसी गेट पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।
यह भी पढ़ें : बच्चे ने किया ऐसा मजाक, चीख पड़ी मां; शरारत का वीडियो हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines