Italy banned ChatGPT: पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने टेक की दुनिया पर अपना कब्जा जमाया है और इसका एक बड़ा श्रेय OpenAI के चैटबॉट ChatGPT को जाता है, जिसने AI को मुख्यधारा में ला दिया। अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ChatGPT को 40 वर्षों में सबसे क्रांतिकारी तकनीक कहा है।
हालांकि दुनियाभर में ChatGPT की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इस AI टेक को अब एक बड़ा झटका लगा है। ChatGPT को शुक्रवार को इटली में प्रतिबंधित कर दिया गया। यह पहला उदाहरण है जब किसी सरकार ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को ब्लॉक किया है।
और पढ़िए – Senior Citizens के लिए एक अच्छी तो एक बुरी खबर! जानें- आज से क्या हुआ बदलाव
क्यों किया गया बैन?
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के डेटा संरक्षण प्राधिकरण ने ChatGPT के निर्माता OpenAI पर अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा चोरी करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, इतालवी प्राधिकरण ने कहा है कि नाबालिगों को अवैध सामग्री के संपर्क में आने से रोकने के लिए ChatGPT में आयु-सत्यापन सिस्टम नहीं है।
इसके साथ, गोपनीयता चिंताओं पर ChatGPT पर प्रतिबंध लगाने वाला इटली पहला देश बन गया है। जबकि चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान में OpenAI ने जानबूझकर फिलहाल खुद को बाहर रहने का फैसला किया है।
और पढ़िए – Mobile linked to Aadhaar: फरवरी में एक करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर आधार से जोड़े गए
NYT रिपोर्ट में उल्लेख किया, ‘इटली में, नियामकों ने OpenAI को देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ChatGPT तक पहुंच प्राप्त करने से रोकने के लिए कहा है, जब तक कि कंपनी अतिरिक्त जानकारी नहीं देती।’
OpenAI को देश में तकनीक के भविष्य के बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले एजेंसी को मटेरियल और संभावित सेफ्टी को लेकर जानकारी प्रदान करने के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines