Apple Store Mumbai : iPhone 16 सीरिज की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। 20 सितंबर की सुबह-सुबह एप्पल स्टोर्स के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई जो iPhone खरीदना चाहते थे। आज से ही iPhone 16 सीरीज की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्लैटफ़ॉर्म पर शुरू हुई है। सुबह 9 बजे पहले दिल्ली और मुंबई में Apple स्टोर्स के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। दिल्ली के साकेत और मुंबई के BKC में आधिकारिक Apple स्टोर्स के बाहर फोन खरीदने वाले खड़े दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
मुंबई के BKC एप्पल स्टोर पर फोन खरीदने के लिए लोग भागते दिखाई दिए। भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों की हालत खराब हो गई। फोटो और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये लोग लोन पर फोन लेकर दिखावा करने जा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये तो एप्पल का मार्केटिंग फंडा है।
एक शख्स ने बताया कि वह सुबह से लाइन में खड़ा है और करीब 300 किमी दूर से मुंबई के BKC स्थिति एप्पल स्टोर पहुंचा है। शख्स का कहना है कि वह किसी भी तरह से इस फोन को आज ही खरीदना चाहता था और वह इसमें कामयाब भी हो गया। एक अन्य ने कहा कि फोन का कैमरा अच्छा है, पहले से बेहतर फोन है, इसलिए इसे खरीदना था।
सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines