Viral Photo of Infosys Narayana Murthy: हाल ही एक शख्स फ्लाइट में यात्रा कर रहा था, वह यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी बगल की सीट पर इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति बैठे हुए हैं। वह उनकी सादगी देखकर प्रभावित हो गया और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया जो वायरल हो गया है।
नरेन कृष्णा नाम के एक कारोबारी दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ने के लिए जब अपनी सीट पर पहुंचे तो इकोनॉमी क्लास में बगल वाली सीट पर इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति बैठे हुए दिखाई दिए। यह देखकर वह हैरान रह गया कि इतने बड़ी कंपनी से जुड़े होने के बाद भी वह इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे हैं।
नारायण मूर्ति के साथ अपनी फोटो शेयर कर नरेन कृष्णा ने लिखा कि पूरे रास्ते मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि वह मेरे बगल में बैठे हुए हैं। मुझे उनके मिलनसार व्यक्तित्व और जमीनी लगाव ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। अपनी यात्रा के दौरान मैं उनसे असंख्य विषयों पर चर्चा की इसमें AI भारतीय अर्थव्यवस्था में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, भविष्य में चीन को भी पीछे छोड़ना आदि विषय शामिल थे।
Viral Photo of infosys Narayana murthy
नारायण मूर्ति ने बातचीत के दौरान नरेन से कहा कि एआई विभिन्न क्षेत्रों में ह्यूमन प्रोडक्टिविटी को 10-100 गुना तक तेजी से बढ़ाएगा। सोशल मीडिया पर नरेन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : कार से शख्स को आधा किमी तक घसीटा, हादसे का वीडियो वायरल
एक ने लिखा कि क्या आपने उनसे 70 घंटे/सप्ताह के कार्य शेड्यूल के बारे में पूछा? एक ने लिखा कि कमाई का और इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने का आपस में कोई संबंध नहीं है। एक ने लिखा कि वाकई कोई सफल होकर भी जमीन से जुड़ा रहे तो प्रभाव तो डालता ही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines