Airport Smart Trolley Video Viral: जब भी आप एयरपोर्ट जाते हैं तो सामान ले जाने के लिए एक ट्रॉली मिलती है। इस ट्रॉली पर सामान रखकर आप एयरपोर्ट के अंदर- बाहर आ जा सकते हैं। हालांकि अब एयरपोर्ट पर मिलने वाली साधारण ट्रॉली मॉडर्न हो रही है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर अब स्मार्ट ट्रॉली मिलने लगी है। यह ट्रॉली कई टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें आप एयरपोर्ट का पूरा मैप, रुट, फ्लाइट की डिटेल्स आदि देख सकते हैं।
भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने x पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक महिला बता रही है कि वह हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट गई थी , वहां एक नई ट्रॉली दिखाई दी , जिसका बहुत कम लोग उपयोग कर रहे थे। महिला ने बताया कि उन्होंने इस ट्रॉली का उपयोग किया और उन्होंने स्मार्ट ट्रॉली की खूबियों की जानकारी दी।
महिला ने बताया कि इस ट्रॉली का उपयोग कर आप अपनी फ्लाइट और एंट्री गेट के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ट्रॉली आपको बोर्डिंग शुरू होते ही जानकारी दे देगी। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट पर अगर आपको कुछ खरीददारी करनी है तो यह आपको उसमें भी मदद करेगी। टॉयलेट कहां है? रेस्टोरेंट, लाउन्ज, मेडिकल आदि की जानकारी आपको इस ट्रॉली से आसानी से मिल जाएगी।
इस ट्रॉली की खासियत जानने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये गजब है। मैंने कभी भी विदेशी हवाई अड्डों पर ऐसी ट्रॉलियों को नहीं देखा है लेकिन मैं गलत हो सकता हूं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर टिप्पणी कर रहे हैं।
एक x यूजर ने लिखा कि मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि हमें ऐसी फैंसी ट्रॉली की आवश्यकता नहीं है। हमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोटर चालित ट्रॉली की आवश्यकता है। वही ट्रॉली जो वरिष्ठ नागरिक/बच्चे/विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति को गेट तक ले जाए, वह अधिक उपयोगी हो सकती है। एक अन्य ने लिखा कि जल्द ही भारत टेक्नोलॉजी के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा.. भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डे दक्षिण एशिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे बन रहे हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे गैरजरुरी बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines