Indore Police Commissioner Makrand Deoskar viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने शुक्रवार को नो कार डे (#NoCarDay) मुहिम चलाई। इसके तहत उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दिन कार न चलाने का का आह्वान किया। खुद भी सुबह साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे। लेकिन उन्होंने मातहतों से अपनी एक ऐसी चिंता जाहिर कर दी, जिससे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने मातहतों को साइकिल थमाते हुए कहा कि देखना इसे कोई चोरी न कर ले जाए। अब बड़ा सवाल है कि जब कमिश्नर साहब को अपने दफ्तर में ही चोरी का डर है तो आम जनता कितना खुद को सुरक्षित महसूस करे। फिलहाल उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
लिंक पर क्लिक कर देखिए VIDEO…
कमिश्नर की मुहिम से जुड़े लोग
कमिश्नर मकरंद की इस मुहिम से उनके विभाग के अलावा लोग भी जुड़े। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर भी साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे। इनके अलवा इंदौर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी साइकिल का इस्तेमाल करते हुए अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।
इस मुहिम से हम ट्रैफिक और प्रदूषण से बच सकते हैं
कमिश्नर मकरंद ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य ट्रैफिक से बचने के लिए और पर्यावरण जागरुकता है। मेरा सभी से कहना है कि ये दिन सिर्फ टोकन के तौर पर नो कार डे मनाया जाता है। लेकिन इसका अहम पैगाम है। हमें समय से पहले सचेत रहना होगा। प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने के लिए हम साइकिल पर शिफ्ट हो सकते हैं। इसके लिए हमें मानसिक रुप से तैयारी रखनी चाहिए।
कलेक्टर बस का सफर कर पहुंचे दफ्तर
इंदौर के कलेक्टर इलैया राजा टी सिटी बस के जरिए अपने दफ्तर पहुंचे। इससे पहले वे पैदल घर से निकले थे। उन्होंने सिटी बस के काउंटर से टिकट खरीदा, फिर बस में सवार हुए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ई-स्कूटर से अपने घर से निकले। उन्होंने शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया। नो कार डे का समर्थन हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भी किया।
यह भी पढ़ें: MotoGP ने दिखाया भारत का गलत मैप, लोगों ने boycott का उठाया मुद्दा तो मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines