Indian Man Arrested In Canada : बच्चों के साथ छेड़खानी की कई खबरें सामने आती रहती हैं, कई लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं जो बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के साथ कहीं भी गलत हरकत करने की कोशिश करते हैं। कनाडा में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो स्विमिंग पूल में नहाते वक्त कई लड़कियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। कई बच्चियां तो ऐसी थीं जो नाबालिग थीं। अब पुलिस ने कार्रवाई की तो आरोपी भारतीय निकला और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
12 बच्चियों/महिलाओं को गलत तरीके से छुआ
मामला कनाडा के न्यू ब्रंसविक का है, यहां एक 25 साल का भारतीय युवक मॉन्कटन शहर के एक वाटर पार्क में वहां मौजूद लोगों के साथ छेड़खानी कर रहा था। बताया गया कि युवक वाटर पार्क में घूम रहा था और लोगों को गलत तरीके से छू रहा था। कम से कम बारह लड़कियां इस बात की गवाही देने के लिए आगे आईं कि भारतीय युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
कुछ लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एलिसिया हिल नाम की एक महिला ने फेसबुक पर आरोपी की फोटो शेयर कर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा था। यह महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ पार्क में थी, जिसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की थी।
वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोगों से अपील की है कि अगर और कोई पीड़ित हैं, जो घटना के दिन वाटर पार्क में था और उसके साथ छेड़खानी हुई है तो वह आगे आएं, शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस ने बताया कि घटना 7 जुलाई को हुई थी।
यह भी पढ़ें : IAS पूजा को छोड़िए, बेटी से ज्यादा ‘दबंग’ है मां; पुराना वीडियो हो रहा वायरल
पुलिस ने लोगों से अपील की है, अगर 7 जुलाई को कोई भी अपने बच्चों के साथ वाटर पार्क आया था तो अपने बच्चों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या उनके साथ कोई छेड़खानी की घटना हुई थी? अगर उनके साथ कोई घटना हुई थी तो माता-पिता को समझना चाहिए कि बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसीलिए उनपर हमेशा ध्यान रखना जरूरी है। पीड़ितों को विश्वास दिलाना है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई जरूर होगी।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
21 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines