हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

53,442 रुपए करोड़ की नेट वर्थ वाले भारतीय अरबपति दुबई में बस में सफर करते दिखे, ड्राइवर से पूछा- कैसे हो?

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर लिख रहे हैं कि ‘युसुफ अली सबसे विनम्र व्यक्ति’ हैं.

विज्ञापन
वीडियो को इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है.

भारतीय अरबपति और लुलु ग्रुप के मालिक एम ए युसुफ अली का यूएई में बस से सफर करते हुए एक छोटा सा वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स.कॉम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, यह वीडियो सज्जाद फरदोस नाम के यूजर ने टिकटॉक पर पोस्ट किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि युसुफ अली बस में चढ़ते हैं और ड्राइवर से गर्मजोशी से हाथ मिलाते हैं. इसके बाद युसुफ अली ड्राइवर से हिंदी में पूछते हैं, ‘कैसे हैं? ठीक हैं?’ वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर लिख रहे हैं कि ‘युसुफ अली सबसे विनम्र व्यक्ति’ हैं. एक वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा है, ‘वह बहुत विनम्र व्यक्ति हैं. एक बार उन्होंने रेगिस्तान में नमाज पढ़ने के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू कार रोकी और मुझसे नमाज पढ़ने के लिए चटाई मांगी जो मेरे पास नहीं थी. उन्होंने कार्डबोर्ड के कुछ टुकड़े लिए और उन पर नमाज पढ़ी और फिर चले गए.’

युसुफ अली ने इसके कुछ ही दिन पहले अपने जीवन का एक और यादगार पल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उन्हें अपनी किताब ‘Lessons from Life: Part I’ दी थी. इस किताब पर दुबई के शासक ने ऑटोग्राफ दिया हुआ था. शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री भी हैं.

विज्ञापन

किताब की तस्वीर पोस्ट करते हुए युसुफ अली ने लिखा था, ‘मैं महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक, का बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लेटेस्ट बुक ‘Lessons from Life: Part I’ की कॉपी ऑटोग्राफ के साथ भेजी. मुझे यकीन है कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां महामहिम की जिंदगी से बहुत कुछ सीख सकती हैं.

एम ए युसुफ अली लुलु ग्रुप के मालिक हैं. इस ग्रुप के भारत और खाड़ी देशों में 256 हायपर मार्केट और मॉल हैं. फोर्ब्स के अनुसार, एम ए युसुफ अली की कुल संपत्ति 5.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola