हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंग्रेजों के जमाने में बना ये है भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन, नहीं रुकती कोई भी ट्रेन

India Last Railway Station : भारत में एक ऐसा ही भी रेलवे स्टेशन हैं, जहां एकदम सन्नाटा पसरा रहता है। क्या आप देश के आखिरी रेलवे स्टेशन का नाम जानते हैं?

विज्ञापन

India Last Railway Station : भारत में रेल का बहुत बड़ा नेटवर्क है, हजारों ट्रेनों से प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। कुछ स्टेशन बहुत व्यस्त होते हैं तो कुछ पर भीड़ बहुत कम होती है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जहां कोई ट्रेन रूकती ही नहीं है। जब ट्रेन ही नहीं रूकती तो यात्रियों का वहां होने का कोई सवाल ही नहीं है। ये स्टेशन भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन है।

कहां है भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन?

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सिंघाबाद रेलवे स्टेशन है,ये स्टेशन बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर क्षेत्र में हैं। यहां से बांग्लादेश की दूरी बहुत ही कम है। सिंघाबाद एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो इस बात के लिए जाता है कि यहां सबसे कम ट्रेनों का ठहराव होता है। हालांकि यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्टेशन है लेकिन इसके बावजूद यहां ना तो ट्रेन जाती है और ना ही कोई यात्री !

ब्रिटिश काल में सिंघाबाद रेलवे स्टेशन बनाया गया था। इस स्टेशन से होकर सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी जैसे महान लोग भी यात्रा कर चुके हैं। पहले यह रेलवे स्टेशन कोलकाता और ढाका के बीच कनेक्टिविटी का अहम जरिया था, जिससे व्यापार और यात्रा में आसानी होती थी। हालांकि जब 1947 में भारत का बंटवारा हुआ तो इस स्टेशन का महत्व बढ़ गया।

विज्ञापन

1971 में जब बांग्लादेश बना, तब 1978 में एक समझौता हुआ। इस समझौते के तहत सिंघाबाद से मालगाड़ियों के संचालन की अनुमति मिली । 2011 में इसमें संशोधन किया गया, जिसके बाद नेपाल से आने-जाने वाली ट्रेनों की भी अनुमति मिल गई। ऐसे में सिंघाबाद रेलवे स्टेशन व्यापारिक और कमर्शियल रूप से महत्वपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें : डांस करते-करते गिरी दुल्हन, हो गई मौत; खुशी के माहौल में पसरा मातम

विज्ञापन

यह स्टेशन अब एकदम सुनसान है, अतीत में यहां जितनी चहलकदमी होती थी , आज उतना ही सन्नाटा है। सुनसान प्लेटफार्म, बंद टिकट काउंटर, मुट्ठी भर कर्मचारी ही स्टेशन पर दिखाई देते हैं। सिंघाबाद को भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन कहा जाता है, यहां ना तो यात्री आते हैं और ना ही यहां से कोई जाता है। आज भले ही यह स्टेशन सन्नाटे में हो लेकिन भविष्य में यह स्टेशन एक बार फिर अंतराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola