नई दिल्ली: कल 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पावन त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन से बनी चीजों का भोग लगाते हैं क्योंकि भगवान कृष्ण को दूध और मक्खन का भोग सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए जन्माष्टमी स्पेशल केले का मीठा रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और लजीज रायते को आप कुछ ही मिनट में बनाकर भगवान कृषण को भोग लगा सकते हैं। इससे कृष्णा खुश होकर आपकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं, तो चलिए जानते हैं केले का मीठा रायता बनाने की रेसिपी-
केले का मीठा रायता बनाने की सामग्री-
-केले 4 पके हुए
-दही 700-800 ग्राम
-चीनी 1 मीडियम कटोरी पिसी हुई
-इलाइची पाउडर
-घी 2-3 चम्मच
-नारियल 3-4 चम्मच कसा हुआ
-चिरोंजी थोड़ी सी
-किशमिश 10-15
-थोड़े से मखाने
केले का मीठा रायता बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप 4 पके हुए केलों को छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें।
फिर आप करीब 700-800 ग्राम दही को लेकर अच्छी तरह से फेंट लें।
इसके बाद आप इस दही में लगभग 1 मीडियम कटोरी पिसी हुई चीनी डालें और मिला दें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप इस दही में कटा हुए केला डालकर मिला दें।
फिर आप एक कढ़ाई में करीब 2-3 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें 3-4 चम्मच कसा हुआ नारियल डालें और भूरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें थोड़ी सी चिरोंजी और 10-15 किशमिश डालें।
इसके बाद आप इस तड़के को रायत में डालें और अच्छे से मिला दें।
अब आपका स्वादिष्ट केले का मीठा रायता बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको भुने हुए मखानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines