Himachal Pradesh Samosa Controversy :हिमाचल प्रदेश में इस वक्त समोसे की खूब चर्चा हो रही है। अब ये चर्चा हिमाचल प्रदेश से निकलकर पूरे देश में फैल रही है। दरअसल सीएम के कार्यक्रम में समोसे को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि CID को इसकी जांच करनी पड़ रही है। खुद सीएम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा विवाद।
बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू साइबर विंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां आईजी रैंक के अधिकारी ने SI को सीएम के लिए खाने-पीने की चीजें लाने का आदेश दिया। SI ने एक ASI और हेड कांस्टेबल को इस काम में लगा दिया। इसके बाद रेडिसन ब्लू होटल से तीन डिब्बों में नाश्ता मंगवाया।
बताया जा रहा है कि ये नाश्ता मंगवाया तो सीएम के लिए गया था लेकिन सीएम तक पहुंचा ही नहीं। बताया जा रहा है कि पूछताछ में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया कि क्या तीनों डिब्बों में रखे नाश्ते मुख्यमंत्री को परोसे जाने हैं तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि ये नाश्ता सीएम करेंगे, इसकी जानकरी सिर्फ उस SI को ही थी, जिसे IG ने नाश्ता लाने का आदेश दिया था।
इसके बाद एक महिला इंस्पेक्टर को ये नाश्ता सौंप दिया गया। अब महिला अधिकारी ने बिना किसी सीनियर से पूछे ही मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (MT) विभाग में भेज दिया। ये विभाग जलपान से ही संबंधित है। इस दौरान डिब्बे कई लोगों के पास गए। अब इसमें शामिल अधिकारियों पर सरकार विरोधी आरोप लगाया गया है और मामले की जांच करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : बागपत ‘चाट वाले’ के बाद अब महिला के बीच हुआ लट्ठ युद्ध; बच्चों को भी नहीं छोड़ा
वहीं सीएम सुक्खू ने कहा है कि जांच समोसे को लेकर नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच कमेटी समोसा खाने के लिए नहीं बल्कि खराब व्यवहार के लिए बनाई गयी है। वहीं भाजपा अब इस मामले को लेकर सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को किसी विकास कार्य में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसका ध्यान सिर्फ खाने पर है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines