Heartbreaking Video: एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक मादा हाथी अपने मृत बच्चे को दो किलोमीटर तक उठा कर ले गई और उसे पानी में ले जाकर जीवित करने का प्रयास किया। निर्जीव बच्चे को पुनर्जीवित करने और दर्द में रोने की ये क्लिप दिल दहला देने वाली घटना को उजागर करती है। इंटरनेट यूजर भी वीडियो को देखकर भावूक हो गए।
जंगल में मादा हाथी का दर्द देखे नहीं बन रहा था। बेहद भावूक कर देने वाला वीडियो IFS सुशांत नंदा द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कई कमेंट किए। इस वीडियो को अब तक 26.7K से अधिक बार देखा गया है।
वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, ‘इससे मेरा दिल टूट गया। बच्चा मर गया पर मां ने हार नहीं मानी। मृत बच्चे को दो KM तक ले जाया गया और पानी में रखकर उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की गई और मां की रोने की आवाज।’
वीडियो में, हम देख सकते हैं कि हाथी मां दर्द से कराह रही है और अपने बछड़े को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है, जबकि वह पानी में मरा पड़ा है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई, मां की प्रतिक्रिया किसी को भी रुला सकती है। यह वीडियो मां के प्यार को दर्शाता है, चाहे वह इंसान हो या जानवर मां कौन होती है वह इसमें देखा जा सकता है।
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘दिल तोड़ने वाला… कुछ साल पहले ऐसा ही कुछ देखने का दुर्भाग्य रहा था..।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कल हाथियों के लगभग पूरे झुंड को एक वाहन ने टक्कर मार दी और आंध्र प्रदेश के पलमनेर के पास एक दुर्घटना में 3 हाथियों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में किसी न किसी तरह से हाथियों की मौत बढ़ रही है।’
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines