Heart Melting Video Mother was selling fish suddenly son arrived: सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर कई बार कई हैरान और झकझोर देने वाले वीडियो सामने आते हैं। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म पर बहुत से ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमारी आखों से आंसू निकल आते हैं। एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आखें भर आएंगीं। दरअसल, एक युवक मुंह पर रुमाल बांधकर तीन साल बाद अपनी मां से मिलने के लिए आता है, लेकिन कुछ समय के लिए उसकी मां को पता नहीं लगता कि सामने खड़ा युवक उनका बेटा है। हालांकि, जब उनको पता चलता है वो तुरंत उसे गले लगा लेती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आंखों से आंसू आ जाते हैं।
मां बेच रही थी बाजार में मछली, अचानक मिलने पहुंचा बेटा
दरअसल, इस हार्ट मेल्टिंग वीडियो को दफी नाम के एक्स (ट्विटर का पूर्व नाम) यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि लंबी ट्रिप के बाद बेटा मां से मिलने के लिए पहुंचा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक मुंह पर सफेद कलर का रुमाल बांधकर बाजार में मछली बेच रही अपनी मां से मिलने आता है और अपनी मां से ग्राहक बनकर मछली खरीदने का नाटक करता होता है। इस दौरान जब वह मोलभाव या कुछ बोलता है तो उसकी मां को शक हो जाता है कि ये उसका ही बेटा है, उसके बाद वो अपने बेटे के मुंह से तुरंत रुमाल हटाती है और एकदम से उसे गले लगा लेती हैं। इस भावुक वीडियो देखने के बाद आंखों से आंसू निकल आते हैं।
देखिए मां-बेटे की वीडियो..
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
बता दें कि इस हार्ट मेल्टिंग वीडियो को एक्स पर पचास हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक किया। इसके अलावा कई लोगों ने मां-बेटे के वीडियो को देखकर अपने खूबसूरत रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा कि मां अपने बेटे को उसकी स्मेल से सूंघकर पहचान सकती है। इसलिए उन्हें शक हुआ कि ये सामने खड़ा लड़का उनका बेटा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines