हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : डैशकैम में कैद हुई BMW सवार युवकों की गुंडई, मुश्किल से परिवार ने बचाई जान

Greater Noida Road Rage Viral Video : ग्रेटर नोएडा में BMW कार सवार युवकों की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने रात एक बजे एक परिवार पर हमला कर दिया। कार में लगे डैशकैम में पूरी घटना कैद हो गई है।

विज्ञापन

Greater Noida Road Rage Viral Video : ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में BMW सवार कुछ लड़के, एक कार सवार परिवार को ना सिर्फ परेशान कर रहे हैं बल्कि गाड़ी रोककर नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उनकी हरकत कार में लगे डैशकैम में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना 2 मई की रात 1 बजे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हुई है। एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट से एक परिवार अस्पताल जा रहा था, जिसे BMW सेडान सवार लोगों ने ना सिर्फ परेशान किया बल्कि बीच सड़क पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। इससे परिवार बुरी तरह डर गया।

BMW कार सवार युवकों ने रात करीब एक बजे बीच सड़क पर एक परिवार के साथ गंडागर्दी की, कांच की बोतलें फेंककर मारने की कोशिश की। BMW कार सवार युवकों ने गाड़ी ठोककर एक्सीडेंट करने की भी कोशिश की। इससे परिवार बुरी तरह डर गया और वीडियो में पुलिस से मदद मांगता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि कई किमी तक परिवार खुद को बचाने के लिए भागता रहा लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल पाई। पुलिस की एक गाड़ी भी कहीं पेट्रोलिंग करती हुई नहीं दिखाई दी। फोर्ड ईकोस्पोर्ट सवार लोगों को तब राहत मिली, जब BMW वालों ने पीछा करना छोड़ दिया।

Goons in BMW attacked family at 1 AM in Greater Noida, this is so scary man, also shows the importance of dashcam
byu/D_Invincible inCarsIndia

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल BMW सवार युवक एक कार को ओवरटेक कर रहे थे, तभी गाड़ी सामने से आ रही फोर्ड ईकोस्पोर्ट से टच हो गई। फोर्ड ईकोस्पोर्ट सवार परिवार ने इसे इग्नोर कर आगे बढ़ गए लेकिन BMW सवार युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया और फोर्ड ईकोस्पोर्ट के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद हमला करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : अरे दीदी! राफ्टिंग करने गई लड़की को देख ‘लैंड करवा दे’ लड़के की आई याद, वीडियो वायरल

विज्ञापन

सवाल ये भी है कि BMW कार में कांच की बोतलें कहां से आईं? क्या ये बोतलें शराब की थीं? अगर BMW सवार युवक शराब पीकर आधी रात को सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे तो पुलिस कहां थीं? वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार नोएडा पुलिस की नींद टूटी और थाना नॉलेज पार्क को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola