हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: लिफ्ट में कुत्ता लेकर घुसी महिला की एक हरकत पर बवाल, वीडियो वायरल

Greater Noida Dog Controversy : Greater Noida के गौर सिटी-2 में कुत्ते को लेकर फिर बवाल हुआ है। लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जा रही महिला ने बच्चे की पिटाई कर दी। CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। जानें पूरी घटना और पुलिस का एक्शन।

विज्ञापन

Greater Noida Dog Controversy : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर कुत्ते को लेकर जमकर बवाल हुआ है। गौर सिटी-2 की 12th एवेन्यू सोसाइटी में देर रात जमकर हंगामा हुआ। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विवाद की शुरुआत में लिफ्ट से हुई। लिफ्ट में एक महिला ने एक बच्चे की जमकर पिटाई की, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है।

सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चा लिफ्ट में अकेला है। लिफ्ट बीच में रुकी और एक महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में दाखिल होने लगी। कुत्ता खुला हुआ था और उसके गले में कोई पट्टा भी नहीं था। जैसे ही कुत्ता लिफ्ट में घुसा, बच्चा बुरी तरह डर गया और रोने लगा। महिला के सामने हाथ जोड़कर कुत्ते को लिफ्ट से बाहर निकालने के लिए कहने लगा। कुछ ही सेकंड बाद किसी तरह बच्चा खुद ही लिफ्ट से बाहर निकला लेकिन इसके बाद महिला ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

महिला ने बच्चे को पीटा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला बच्चे के पीछे-पीछे जाकर उसे पकड़ रही है और पीट रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ ही देर बाद सोसाइटी के लोग भी कम्पाउंड में एकत्रित हो गए और महिला पर एक्शन की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

सोसाइटी में पहुंची पुलिस

महिला पर आरोप है कि डॉग लवर एनजीओ से उसके अच्छे संपर्क हैं और इसी कारण यह अपने कुत्ते को सोसाइटी में बिना पट्टे और मुंह-कवच (Muzzle) के घुमाती है। कई बार मना किए जाने के बाद भी वह नहीं मानी और अब तो उसने हद ही कर दी। बच्चे की पिटाई के बाद हंगामा हुआ और फिर पुलिस सोसाइटी में पहुंची।

यह भी पढ़ें : CM बनने का एलान होते ही Rekha Gupta के सोशल मीडिया पर बढ़े फॉलोअर्स

विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने नोएडा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटना कभी दोबारा ना हो। पिछले कुछ समय से नोएडा के आसपास के इलाकों से कुत्ते को लेकर हुए बवाल के कई मामले सामने आ चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola