Gorakhpur News : कुछ लोग घर में जानवरों के रखने के सख्त खिलाफ होते हैं तो कुछ बहुत प्रेम करते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो शुरू में जानवरों से चिढ़ते हैं लेकिन बाद में उन्हें परिवार की तरह मानने लगते हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस एक बिल्ली की तलाश कर रही है क्योंकि बिल्ली की याद में उसकी मालकिन की हालत खराब हो गई है।
शहर के तुर्कमानपुर में रहने वाली सुमन यादव आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। पति छोड़कर कहीं चले गए और बेटी पढ़ाई के लिए दूर रहती हैं। ऐसे में सुमन ने एक पर्शियन बिल्ली करीब 22 हजार रुपये की खरीद ली। कुछ ही दिन में सुमन को बिल्ली से इस कदर लगाव हो गया कि उसके बिना रह ही नहीं पाती।
सुमन अपनी बिल्ली को गुल्ली कहकर बुलाती थीं। दोनों एक दूसरे से इस कदर घुल गये थे कि गुल्ली सुमन के अलावा किसी के हाथ से दिया कुछ भी नहीं खाती-पीती लेकिन इन दोनों पर किसी की बुरी नजर पड़ गई। गुल्ली सुमन से दूर हो गई। करीब एक हफ्ते पहले जब सुमन बाजार गई थी, तब ग्रील तोड़कर गुल्ली को चोर उठा ले गया। इस मामले को लेकर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें : बच्चे पैदा करने के भी मिलेंगे पैसे, जनसंख्या बढ़ाने के लिए कैसे कैसे तरीके अपना रहा रूस?
सुमन को संदेह है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों ने ही गुल्ली को गायब किया है। अब पुलिस गुल्ली की तलाश कर रही है। पुलिस के साथ ही सुमन भी एक सप्ताह से बिल्ली को ढूंढ रही हैं। कहा जा रहा है कि सुमन बिल्ली के लिए परेशान हैं और खाना पीना छोड़कर उसकी तलाश रही हैं।
यह भी पढ़ें : क्या 50 रुपये का नोट आपको लखपति बना सकता है? कीमती नोटों की ऐसे करें पहचान
वहीं पुलिस का कहना है इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, उनके आधार पर बिल्ली की तलाश की जा रही है। जल्द ही हम इस मामले को सुलझा देंगे। इंसान और जानवर के बीच के इस प्रेम की चर्चा सिर्फ गोरखपुर में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक हो रही है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines