Bitcoin: एक महिला ने गलती से अपने पूर्व-प्रेमी जेम्स हॉवेल्स की 5,900 करोड़ रुपये की बिटकॉइन से भरी हार्ड ड्राइव कचरे में फेंक दी। इस हार्ड ड्राइव में 2009 में कमाए गए 8,000 बिटकॉइन की चाबी थी। महिला का नाम हाफिना एड्डी-इवांस है। उन्होंने बताया कि सफाई करते समय उन्होंने हार्ड ड्राइव को कचरे के बैग में डालकर न्यूपोर्ट, वेल्स के कचरा डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया। उनका कहना है कि यह उन्होंने हॉवेल्स के कहने पर किया, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बैग में इतनी कीमती चीज छिपी है। अब यह हार्ड ड्राइव 100,000 टन कचरे के नीचे दब गई है।
खजाने तक पहुंचने के लिए कानूनी लड़ाई
हार्ड ड्राइव की कीमत आज करोड़ों में है, लेकिन इसे पाने के लिए हॉवेल्स को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल पर मुकदमा किया है, क्योंकि अथॉरिटी उन्हें लैंडफिल में खुदाई की अनुमति नहीं दे रही। हॉवेल्स का कहना है कि वह यह “खजाना” पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने वादा किया है कि अगर यह संपत्ति बरामद होती है, तो वह 10% हिस्सा शहर को देंगे ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके। लेकिन अथॉरिटी ने एनवायरमेंट का हवाला देतें हुए वहां खुदाई की अनुमति देने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इससे इलाके और प्रकृति पर बुरा असर पड़ेगा।
महिला का बयान और मौजूदा स्थिति
हॉवेल्स के दो बेटों की मां एड्डी-इवांस ने इस मामले से खुद को दूर रखा है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है और वह चाहती हैं कि हॉवेल्स इसे लेकर बात करना बंद करें। उन्होंने कहा कि यह सब उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। हॉवेल्स की कानूनी लड़ाई अभी जारी है, और दिसंबर में इस मामले पर सुनवाई होनी है। यह घटना दिखाती है कि डिजिटल संपत्ति को संभालना कितना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब उसकी कीमत इतनी ज्यादा हो।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines