Girlfriend Cheated To Boyfriend : बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है और इस रिश्ते का भरोसा टूटने पर संभलना मुश्किल होता है। एक शख्स ने बताया कि एक दिन जब वह इंस्टाग्राम चेक कर रहा तो वह अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो देखकर सन्न रह गया। उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड काफी दिनों से उसे धोखा दे रही है और सोशल मीडिया पर बेधड़क फोटो भी शेयर कर रही है। शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती बताई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शख्स ने लिखा कि मैं 26 साल का हूं और मेरी गर्लफ्रेंड 23 साल की है। हाल ही में मैं इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहा था और मुझे मेरी गर्लफ्रेंड के नाम का एक अकाउंट दिखाई दिया। उत्सुकता से मैंने अकाउंट को खोला और मैंने देखा कि उसने किसी और को चूमने और गले लगाने की फोटो शेयर की हुई है। मुझे इस अकाउंट के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
एक साल धोखा दे रही थी गर्लफ्रेंड
बॉयफ्रेंड ने कहा कि हम 4 साल से ज्यादा समय से साथ हैं। इस अकाउंट और फोटो को देखकर मैं समझ गया कि वह मुझे धोखा दे रही है और एक साल से मुझे धोखा दे रही है। मैं बहुत दुखी और क्रोधित हूं। मैं अभी भी उसकी परवाह करता हूं और उससे प्यार करता हूं। मैं इस वक्त बहुत तनाव में हूं और मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है।
Posts from the relationship_advice
community on Reddit
शख्स का कहना है कि अब वह मुझसे मिलना चाहती है और मुझसे माफी मांगती रहती है। क्या मैं उसे ऐसा करने का मौका दूं या नहीं? मेरे पास कोई ऐसा नहीं है जिससे मैं सलाह ले सकूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं, क्या उसे माफ कर दूं? शख्स के इस सवाल पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शर्त लगा लो! पुलिस के कंधे पर रस्सी क्यों? नाम क्या, जीनियस भी नहीं जानते होंगे जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं तो साफ-साफ कहता हूं कि माफ नहीं करना चाहिए। यह सिर्फ एक बार की बात नहीं है, वह इस लड़के को एक साल से डेट कर रही है। ये सीधे तौर पर आपका अपमान है। अभी भी समय है भाग जाओ भाई। एक ने लिखा कि एक बार गलती होती तो माफी दी जा सकती थी। हो सकता था कि आप नशे में थे या बहक गए तो बेवकूफी हो गई। यहां तो कम से कम एक साल की बात है। मुझे नहीं लगता था कि माफी देनी चाहिए। एक ने लिखा कि उसे अपना पक्ष रखने का समय तो दिया जाना चाहिए, हो सकता है कि कोई और बात हो।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines