Ghaziabad AIDS Viral News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को लेकर एक सनसनी मचा देने वाली खबर वायरल हुई। एक अखबार की कटिंग में लिखा हुआ था कि गाजियाबाद में टैटू बनवाने के कारण 20 महिलाएं एड्स से संक्रमित हुई हैं। यह खबर लोगों के बीच खौफ पैदा कर देने वाली थी। हालांकि अब गाजियाबाद के अधिकारियों की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है।
अखबार की हेडलाइन पढ़कर कई लोग चौंक गए, वायरल होते हुए यह खबर जब जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने इस खबर का स्पष्टीकरण जारी किया है। गाजियावाद के जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव के हवाले से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जनपद में प्रवासी व्यक्तियों और उनके परिवारों की जांच के लिए अलग-अलग जगहों पर शिविरों का आयोजन कर रहे हैं लेकिन इसमें ऐसे कोई आंकड़े नहीं मिले, जैसा दावा किया जा रहा है।
क्या बोले अधिकारी?
इस पत्र के जरिए बताया गया है कि इन आंकड़ों की पुष्टि हमारा विभाग नहीं करता। साथ ही इस पत्र में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि गलत और भ्रामक खबर छापने के आरोप में कार्रवाई भी की जा रही है। कुल मिलाकर टैटू बनवाने से 20 महिलाओं के एड्स से ग्रसित होने का मामला झूठा है।
अधिकारी से तरफ बताया गया कि शौचालय साझा करने, गले मिलने, साथ भोजन करने, किस करने, हाथ मिलाने या मच्छरों के काटने से एड्स नहीं फैलता बल्कि ये असुरक्षित यौन संबंध बनाने, HIV संक्रमित महिला के बच्चे को, संक्रमित माता द्वारा स्तनपान कराये जाने से सीरिंज या सुइयों के साझा उपयोग से बीमारी फैलती है।
अधिकारी ने किया खंडन
ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया था, जहां एक नशे की आदी लड़की HIV से संक्रमित थी और करीब 20 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी थी। 20 लोगों के HIV मिलने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines