German Shepherd Dog Himachal Pradesh : ऐसे कई मौके आ चुके हैं, जब कुत्ते अपनी वफादारी दिखा चुके हैं। कुत्तों की वफादारी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि असल जिंदगी में भी कुत्तों के वफादारी के कम किस्से नहीं है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है, जहां मालिक के मर जाने के बाद अकेले पहाड़ पर दो दिन तक कुत्ता वहीं बैठा रहा और रोता रहा। अब कुत्ते की हर तरफ चर्चा हो रही है।
मामला हिमाचल प्रदेश का है, एक कपल ट्रैकिंग करने के लिए पहाड़ियों पर गया हुआ था। इसी बीच स्नोफॉल हुआ, ठण्ड बढ़ी तो लोगों की मुसीबत बढ़ गई। ट्रैकिंग करने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना पड़ा। बर्फबारी के बाद एक कपल के गायब होने की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई, एक टीम इस कपल को सर्च करने में लगी।
2 दिन तक भौंकता रहा कुत्ता
कपल के साथ एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी था। रेस्क्यू टीम ने कपल की खोज शुरू की तो उन्हें कुछ जानकारियां मिलीं। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों का शव बरामद हो गया। बताया गया कि जिस जगह दोनों का शव पड़ा हुआ था, वहीं पर उनका पालतू कुत्ता मौजूद था , वह वहां से हटा नहीं। करीब 2 दिन तक यह कुत्ता वहीं पर रहा और सबकुछ त्यागकर भौंकता रहा।
देखिये वीडियो
पुलिस ने बताया कि शरीर पर आए चोटों के निशान की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिसलन के बाद दोनों नीचे गिरे हैं। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों दोबारा ऊंचाई से गिरे और फिर उठ नहीं पाए। इस दौरान उनका पालतू कुत्ता उनके पीछे पीछे आता रहा। कपल की मौत हो गई लेकिन कुत्ता उनके साथ ही रहा। कुत्ता दो दिनों तक कुछ भी नहीं खाया।
सोशल मीडिया पर अब इस घटना पर खूब चर्चा हो रही है। खासकर कुत्ते की वफादारी को लेकर कई बातें हो रही हैं। एक ने लिखा कि वाकई ये एक ह्रदय विदारक घटना है, लेकिन जर्मन शेफर्ड ने जिस तरह की वफादारी दिखाई है ये बड़ी चीज है। एक ने लिखा कि कुत्तों को लेकर लोगों के बीच लड़ाइयां होती हैं लेकिन सच्चाई ये है कि कुत्ते वफादार होते हैं और मुसीबत में काफी मददगार होते हैं।
यह भी पढ़ें : खाकी वर्दी पहन आंटी अनजान गाड़ी में बैठीं, थोड़ी ही देर में उड़ गए होश; मजेदार वीडियो वायरल
कहा तो यह भी जा रहा है कि कुत्ता, शव के आस पास ही मौजूद था और किसी को पास में नहीं आने दे रहा था। काफी देर बाद उसे दूर हटाया गया और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह एक दुर्घटना लग रही है। पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। शरीर पर आए चोट के निशान की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines