Must Knowing Facts : मोबाइल आने से लोगों की जिंदगी आसान हो गई है। न बैंक जाने की झंझट, न खत लिखने की जरूरत है, मोबाइल है तो समझो दुनिया हाथ में है। मजेदार बात ये है कि आज की तारीख में फोन की संख्या दुनिया में लोगों से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में हम आपके लिए फोन से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। जैसे कि भारत में पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कब, कहां और किसने किया था।
भारत में टेलीफोन कब आया था?
पहला भारतीय लैंडलाइन टेलीफोन साल 1882 में बना था।
लैंडलाइन टेलीफोन किसने लॉन्च किया था?
ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी लिमिटेड और एंग्लो-इंडियन टेलीफोन कंपनी लिमिटेड ने मद्रास, कलकत्ता और बम्बई में लैंडलाइन टेलीफोन भारत में लॉन्च किया था।
दूरसंचार क्रांति किसने शुरू की थी?
भारत के छठे और अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के “सूचना तकनीकी और दूरसंचार क्रांति के जनक” के रूप में जाने जाते हैं।
वाई-फाई की शुरुआत किसने की थी?
जगदीश चंद्र बोस को भारत में Wi Fi का जनक माना जाता है, जो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : धरती पर ही नहीं सूरज पर भी है कोरोना, जानें सूर्य से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब
मोबाइल फोन पहली बार कब आया था?
भारत में पहला मोबाइल फोन 31 जुलाई, 1995 में मोदी टेल्स्ट्रा मोबाइल नेट द्वारा बनाया गया था।
किस कंपनी ने पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया?
मोटोरोला ने भारत का पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था। लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर मोटोरोला डायनाटौक 800X रख दिया था।
यह भी पढ़ें : क्या होता है WiFi का फुल फॉर्म? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
पहला कॉल किसने, किसको और कहां लगाया था?
पहला कॉल बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बासु ने राइटर्स बिल्डिंग से केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम को नई दिल्ली में स्थित संचार भवन में लगाया था।
पहला टचस्क्रीन स्मार्टफोन कब लॉन्च हुआ?
साल 2007 में भारत का पहला टचस्क्रीन स्मार्टफोन मार्केट में आया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines