चलेंगे बोलें तो सड़कां गरम, बैठेंगें बोले तो कुर्सियां गरम
Funny News Report Viral Hyderabadi Hindi : पाकिस्तान के वायरल रिपोर्टर चांद नवाब आपको याद ही होंगे, वो इतने पॉपुलर हुए कि फिल्मों में भी उनका किरदार जोड़ा गया। अपनी फनी रिपोर्टिंग से वायरल होने के बाद चांद नवाब दुनियाभर में फेमस हो गए। अब हैदराबाद की गर्मी पर बनी एक न्यूज रिपोर्ट खूब वायरल हो रही है, जिसे सुनकर यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।
हैदराबादी हिंदी में बनी न्यूज रिपोर्ट वायरल
वीडियो में हैदराबादी हिंदी में गर्मी से बेहाल हुए लोगों का हाल बताया जा रहा है। वीडियो के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट भी काफी मजेदार है। वीडियो की स्क्रिप्ट में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। एंकर कह रही है कि गर्मी से तेलंगाना की हालत खराब है। सड़क पर चलें तो सड़कें गरम, बैठें तो कुर्सी गरम, टेका लेकर खड़े हो तो दीवारें गरम!
मजेदार है स्क्रिप्ट है और शब्दों का चयन
इस वीडियो के स्क्रिप्ट को सुनकर हंसी रोकना मुश्किल है। रिपोर्ट्स में लोगों की परेशानी को बताया गया है लेकिन बताने का तरीका और शब्दों का चयन काफी मजेदार है। हैदराबादी हिंदी में बनी इस रिपोर्ट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूरी रिपोर्ट सुनने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये इतना मजेदार है कि कुछ दिन बाद किसी फिल्म में देखने को मिल जाए तो हैरानी नहीं होगी। एक अन्य ने लिखा कि गरमी पर इससे बढ़िया स्क्रिप्ट नहीं सुनी। एक अच्छी टीवी स्क्रिप्ट में सूचना और मनोरंजन कैसे गुंथ जाता है और वह भी सुनने वाले को बिना बुरा लगाए। हैदराबादी हिंदी का मजा ही अलग है।
देखिए वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये गर्मी में ठंडक देने वाली शानदार रिपोर्टिंग है। एक ने लिखा कि आजकल लोग तो इतना चिल्लाते हैं कि न्यूज देखने से अच्छा तो पढ़ना ठीक लगा है। एक ने लिखा कि इस रिपोर्ट में किस तरह मजाकिया अंदाज में गर्मी पर बात की जा रही है, उससे मजा भी आ रहा है और शायद ही किसी को कुछ बुरा लगे।
यह भी पढ़ें : कार के अंदर इंटीमेट होने लगे अंकल-आंटी, वायरल वीडियो में दिख गया सबकुछ!
बता दें कि वीडियो काफी पुराना है लेकिन इस वक्त यह फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को सुनने के बाद लोगों के चेहरे पर हंसी आ रही है और वह इस तरह के मजेदार एंकरिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines