ऑफिस में अक्सर काम के बीच रेस्ट के लिए लोग ब्रेक लेते हैं, जो जरूरी भी है. हालांकि ज्यादा देर तक ब्रेक पर रहने पर आपकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है. हाल में सामने आए एक मामले ने सोशल मीडिया पर ऐसा ही सवाल खड़ा कर दिया है. क्या किसी को वॉशरूम जाने की वजह से नौकरी से निकाला जा सकता है? अगर आपक जवाब भी नहीं है, तो जनाब आप गलत फहमी में जी रहे हैं. हाल ही में चीन से ऐसा ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक कर्मचारी को कंपनी ने इस वजह से निकाल दिया, क्योंकि वो टॉयलट में जरूरत से ज्यादा ही समय बिताता था. यह मामला अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
खबरों के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि वह इंजीनियर एक महीने के अंदर करीब 14 बार बहुत लंबे टॉयलेट ब्रेक पर गया. कई मौकों पर वह घंटों तक बाथरूम से बाहर नहीं आया, जिससे उसका काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था. कंपनी का दावा है कि बार-बार और इतने लंबे ब्रेक लेने से ऑफिस के कामकाज पर असर पड़ रहा था और इससे बाकी कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही थी. इसी वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया और इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया.
नौकरी से निकाले जाने के बाद इंजीनियर ने अपनी बात कोर्ट में रखी. उसका कहना था कि वह बीमारी से परेशान था, इसी वजह से उसे बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता था. इंजीनियर ने यह भी बताया कि उसने इलाज कराया गया था और इसके मेडिकल कागजात और दवाओं से जुड़े सबूत भी उसने कोर्ट में पेश किए.
लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया. कोर्ट का कहना था कि इंजीनियर टॉयलेट में जितना समय बिताता था, वह जरूरत से कहीं ज्यादा था. साथ ही उसने अपनी बीमारी या इस तरह के लंबे ब्रेक के बारे में कंपनी को पहले से कोई जानकारी नहीं दी और न ही कोई इसकी अनुमति ली. इन्हीं कारणों को देखते हुए कोर्ट ने कंपनी के फैसले को सही माना.
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines