Father brings daughter from Sasural in jharkhand: देशभर में ऐसे अनेकों मामले सामने आते हैं जिसमें माता पिता बेटी की शादी के बाद उसकी चिंता करना छोड़ देते हैं, वह किस हाल में है, कैसे गुजारा करती है… ये जानने की कोशिश तक नहीं करते और इसी के बाद ससुराल की ओर से बेटियों के साथ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की खबरें सामने आती हैं। लेकिन इन्हीं सब मामलों के बीच झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने अपनी बेटियों से शादी के बाद मतलब न रखने वाले माता पिता को एक बड़ी सीख दी है। इस मामले ने बताया है कि बेटियां सिर्फ शादी से पहले घर की लक्ष्मी नहीं होती हैं, बल्कि शादी के बाद भी उन्हें उतने ही सम्मान का अधिकार होता है। दरअसल, बीते बीते गुरुवार से सोशल मीडिया पर एक मामला वायरल हो रहा है। इस मामले में एक पिता ने ससुराल में बेटी को मिल रही प्रताड़ना के बाद उसे उसके हाल पर नहीं छोड़ा बल्कि बड़े ही धूमधाम के साथ वापस मायके लेकर आए। ये मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है।
बैंड बाजे के साथ पिता ने बेटी की कराई मायके वापसी
पूरा मामला झारखंड के रांची स्थित कैलाश नगर कुम्हारटोली का है। जहां रहने वाले प्रेम गुप्ता का कहना है कि यह बारात बेटी के ससुराल के लिए विदाई के लिए नहीं बल्कि ससुराल की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने के लिए निकाली गई है। पिता प्रेम गुप्ता ने ससुराल में शोषित और प्रताड़ित हो रही विवाहित बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और खुशी खुशी उसे घर वापस लेकर आए।
पिछले साल हुई थी बेटी की शादी, 1 साल बाद पता चली पति की हकीकत
रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने बताया कि बीते साल 2022 की 28 अप्रैल की तारीख को उन्होंने बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ अपनी बेटी साक्षी गुप्ता की शादी झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत सचिन कुमार के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी। इसी प्रताड़ना के बीच बेटी शाक्षी को तकरीबन 1 साल बाद अपने पति की हकीकत पता चली, जिसके मुताबिक साक्षी के पति की पहले से ही दो शादियां हो चुकी हैं।
इस घटना के बाद रिश्ते की कैद से बाहर आने का बेटी ने लिया फैसला
पिता का कहना है कि इस सच्चाई के सामने आने के बाद भी बेटी ने समझौता किया और रिश्ता बचाने की कोशिश की लेकिन लगातार पति की ओर से मिल रही शोषण और प्रताड़ना की वजह से जब रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया तो इस रिश्ते की कैद से बाहर निकलने का बेटी की ओर से फैसला लिया गया। साक्षी के इस फैसले पर उसके परिवार ने मुहर लगा दी और फिर बीते 15 अक्टूबर को पिता ने बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकालते हुए अपनी बेटी को मायके वापस लाए।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पिता ने लिखी भावुक पोस्ट
साक्षी के पिता ने बीते 15 अक्टूबर को निकाली गई इस मायके वापसी की बारात का वीडियो बीते सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन अगर जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको सभी को अपनी बेटी को आदर-सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं। पिता की इस पोस्ट और वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। इसके साथ पिता की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद उस परिवार को एक सीख भी मिली है, जो अपनी बेटियों को शादी के बाद नजरअंदाज करते हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
14 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines