नई दिल्ली: गर्मागर्म चाय के साथ कई लोग बिस्किट और कुकीज खाने के शौकी न होते हैं। इसलिए आपको बाजार में कई तरह की स्वादिष्ट और फ्लेवर कुकीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, नान खटाई, जैम कुकीज या चॉकलेट कुकीज आदि। लेकिन आज हम आपके लिए कोकोनट कुकीज बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कुकीज स्वाद में बहुत डिलीशियस लगती हैं। इनको आप हल्की भूख के दौरान गर्मागर्म चाय के साथ मजे से खा सकते हैं। साथ ही इसको आप एक बार बनाकर एक एयरटाइट जार में स्टोर करके 2-3 हफ्तों तक खा सकते हैं। बच्चे तो इनको एक बार खाकर बार-बार खाने की डिमांड करते हैं, तो चलिए जानते हैं कोकोनट कुकीज बनाने की रेसिपी-
कोकोनट कुकीज बनाने की सामग्री-
-मक्खन 1/2 कप
-सूखा नारियल 1/2 कप
-बेकिंग पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच
-पिसी चीनी 1/2 कप
-मैदा 1 कप
-दूध आवश्यकता अनुसार
कोकोनट कुकीज बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मक्खन को पिघलाएं और एक बाउल में डाल दें।
इसके बाद आप इसमें पिसी हुई चीनी डालकर व्हीप्ड की मदद से अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसको करीब 3-4 मिनट तक फेंटकर एक चिकना और क्रीमी मिक्चर बना लें।
इसके बाद आप एक बाउल में मैदा छान लें और सूखा नारियल डालें।
इसके साथ ही आप इसमें बेकिंग पाउडर और वैनिला एसेंस डालें।
फिर आप इसमें आवश्यकता के अनुसार दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर थोड़ा सा चपटा कर लें।
फिर आप इनको नारियल के पाउडर में लपेट कर हल्के हाथों से कोट कर लें।
इसके बाद आप इन कुकीज को बटर पेपर कागज से ढकी बेकिंग ट्रे में रख दें।
फिर आप इनको प्रीहीट ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर करीब 15 मिनट तक बेक कर लें।
अब आपकी टेस्टी नारियल कुकीज बनकर तैयार हो चुकी हैं।
फिर आप इनको एक एयरटाइट जार में स्टोर करके कुछ दिनों तक मजा लें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines