Election Commission of India : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग पर देश के कई दुर्गम क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और आसानी से मतदान कराने की चुनौती है। देश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पहुंचना बेहद कठिन और चुनौती भरा है लेकिन चुनाव की टीम ऐसे इलाकों में भी पहुंच रही है ।
जम्मू-कश्मीर के एक क्षेत्र में चुनाव के लिए अधिकारियों को करीब दस किमी तक पैदल चलना पड़ा। खराब मौसम में नदी पार कर वह पोलिंग स्टेशन तक पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ से इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह पोलिंग पार्टी के लोग नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।
वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि समर्पण की अविश्वसनीय यात्रा देखें। 50-पद्दर/नागसेनी एसी, किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर में एक मतदान केंद्र है। मतदान दल के लोगों के वहां तक पहुंचने के लिए बारिश के बीच नदी पार करनी पड़ी और दस किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
सोशल मीडिया पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये मतदान के प्रति चुनाव आयोग की गंभीरता को दिखाता है तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि ये शर्म की बात है कि आजादी के इतने दिन बाद भी दस किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचना पड़ रहा है।
एक ने लिखा कि उनकी निष्ठा के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। एक अन्य ने लिखा कि क्षमा करें मैं इसकी सराहना नहीं कर रहा। आप विज्ञापन पर 100 करोड़ खर्च कर रहे हैं, क्या आप हेलीकॉप्टर किराये पर नहीं ले सकते या भारतीय वायु सेना की मदद नहीं ले सकते थे। ऐसे आप अपने कमचारियों को परेशान कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार क्या कर रही है?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines