Jagdambika Pal Video Viral : लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम नेता घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं। सीएम योगी भी लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे। सीएम योगी के सामने एक अजीब घटना हुई। दरअसल मंच पर सीएम के पहुंचने से पहले ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार जगदम्बिका पाल मंच पर ही गिर पड़े। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर तेजी से चढ़ते जगदम्बिका पाल का संतुलन बिगड़ा और वह मंच पर पूरी तरह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें लोगों ने उठाया और फिर कार्यक्रम आगे बढ़ा। दरअसल सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद लोगों में जबदस्त उत्साह था। प्रत्याशी जगदम्बिका पाल सीएम योगी के आगे-आगे मंच की ओर तेजी से चल रहे थे। वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, जब अंतिम सीढ़ी पर पहुंचे तो उनका पैर फंस गया और वह गिर पड़े।
हालांकि जैसे ही जगदम्बिका पाल नीचे गिरे, तुरंत वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और फिर सीएम योगी ने भी हालचाल लिया। इसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसे शेयर कर लोगों का कहना है कि जगदम्बिका पाल अति उत्साहित हो गए थे, इसलिए इस तरह की घटना हुई।
जगदम्बिका पाल पहले कांग्रेस में थे, साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। 1983 में दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के बाद 1988 में उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री बने। 1993 में UP के बस्ती से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद वह लगातार तीन बाद विधायक रहे। 2009 में डोमरियागंज से इन्हें टिकट दिया गया था ये संसद पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : क्या ओवैसी को गिफ्ट की गई भगवान राम की तस्वीर? जानें वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई
एक दिन के सीएम थे जगदम्बिका पाल
जगदम्बिका पाल बीजेपी के टिकट पर साल 2014 और साल 2019 में जीतकर लोकसभा पहुंच चुके हैं, एक बार फिर बीजेपी ने इन्हें टिकट दिया है। जगदम्बिका पाल को सबसे कम समय के लिए बने सीएम के तौर पर भी जाना जाता है। राजनीतिक उलटफेर के बीच जगदम्बिका पाल को सीएम बना दिया गया था लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था। इस तरह जगदम्बिका पाल महज 31 घंटे तक मुख्यमंत्री थे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines