Dolly Chaiwala Viral Video : नागपुर की चाय की टपरी लगाने वाले डॉली अब दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही बिल गेट्स ने डॉली की दुकान से चाय पी थी। इसके बाद डॉली की चर्चा विदेशों में भी होने लगी। अब डॉली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर पर पहुंचे हैं।
नागपुर में अपने अनोखे स्टाइल से चाय बेचने वाले डॉली सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्ध हुए और धीरे-धीरे अपनी एलक अलग पहचान बना ली। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कॉफी पीने के लिए बुर्ज खलीफा के टॉप पर पहुंचे दिखाई दे रहे हैं।
डॉली ने अपनी दुबई यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, “एक कॉफी पीने बुर्ज खलीफा के टॉप पे गए।” वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली एक शानदार कार में बुर्ज खलीफा पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह बुर्ज खलीफा की 148वीं मंजिल पर गए और दुबई के नजारे का आनंद लिया। इसके बाद दोस्तों के साथ वह कॉफी पीते दिखाई दिए।
डॉली के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 135 लाख से अधिक लोग देख चुके और दस लाख से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। डॉली के इस वायरल वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कई महिलाओं के साथ सोता है पति, पत्नी की खुशी का नहीं है ठिकाना; जानें क्या है वजह
एक ने लिखा कि किस्मत में जो लिखा है, उतना मिलता ही है। चाहे आप एक छोटी सी गुमटी पर ही क्यों ना बैठे हों। एक ने लिखा कि सबको चाय पिलाता है और खुद कॉफी पी रहा है। एक ने लिखा कि मुझे लग रहा है कि भाई बुर्ज खलीफा के टॉप पर चाय की टपरी खोलने की प्लानिंग कर रहा है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines