हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में वाहन चलाते हुए भूलकर भी न करें यह 4 गलती, ताबड़तोड़ चालान काट रही पुलिस

विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चालान करते हुए

नई दिल्ली: दिल्ली में वाहन चलाने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर है। यह जान लें कि अब आपको सड़क पर कार, बाइक स्कूटी आदि वाहन चलाते हुए आपको क्या ध्यान रखने की जरूरत है। वरना ऐसा न हो की दिल्ली पुलिस आपका भी चालान काट दे। राजधानी दिल्ली में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन दिनों कुछ ट्रैफिक नियमों को लेकर बेहद सख्त है। वह इन 4 नियमों का उल्लघंन करने वालों के ताबड़तोड चालान भी काट रही है।

काले शीशों पर नजर

ट्रैफिक पुलिस के इन दिनों इन 4 ट्रैफिक नियमों को लेकर फोकस है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक गाड़ी के काले शीशे और रियर सीट बेल्ट को नहीं लगाने वालों पर आजकल उनकी पैनी नजर है। इसके अलावा गलत साइड वाहन चलाने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

 

सड़क दुर्घटना कम करना मकसद

दरअसल, यह सब कवायद राजधानी की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही है। लोग छोटी-छोटी गलतियों से सड़क हादसों में जान गवां देते हैं। हाल ही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन 4 नियमों के बारे में लोगों को बताया और ऐसा न करने की अपील की।

273 चालान काटे गए

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया 22 सितंबर को टिंटेड ग्लास के लिए 65 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा रियर सीट बेल्ट न लगाने के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। पीछे बैठे यात्रियों के सीट बेल्ट न लगाने पर 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा गलत दिशा में कार चलाने पर भी कार्रवाई करते हुए 273 चालान काटे गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इस दौरान काले शीशे वाली 65 गाड़ियों, रियर सीट बेल्ट न लगाने पर 25 कार चालकों, गलत साइड में ड्राइविंग करने वाले 273 वाहनों और नाबालिग चालक होने पर 1 वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola