DMDK Founder Vijaykant’s Demise Social Media Reaction: तमिलनाडु से 28 दिसंबर को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। गुरुवार को DMDK के फाउंडर और तमिल फिल्मों के एक्टर कैप्टन विजयकांत दुनिया को अलविदा कह गए हैं। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 71 साल के राजनेता और अभिनेता के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। वहीं, कैप्टन विजयकांत के निधन की खबर ने आम जनता को भी दुखी कर दिया है। यह लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।
X पर ट्रेंड हुए #Vijayakanth
कैप्टन विजयकांत के निधन की खबर के बाद से ही X ट्विटर हैंडल पर #Vijayakanth, #விஜயகாந்த், #DMDK, #RIPVijayakanth और #RIPSir कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। इन सभी कीवर्ड के साथ सोशल मीडिया पर विजयकांत के निधन पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन कीवर्ड के साथ कैप्टन विजयकांत की फिल्मों के कुछ सीन्स को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, कई लोग उनकी राजनीतिक रैली में दिए उनके भाषण की क्लिप को शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लोगों ने शेयर किए भावुक पोस्ट
इन कीवर्ड के साथ एक पोस्ट है जो X ट्विटर हैंडल पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस पोस्ट में कैप्टन विजयकांत के एक भाषण का क्लिप है, जिसमें वह एक रैली को संबोधित करते दिखे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘#விஜயகாந்த் सर का दिल छू लेने वाला भाषण। आपकी आत्मा को शांति मिले सर…’ इस पोस्ट को कुछ ही समय में 60 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं, एक दूसरी पोस्ट में कैप्टन विजयकांत की एक फिल्म क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें वह कसरत करते, गेंहू सुखाते और दोस्तों के साथ ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘#RIPSir कैप्टन हमेशा अमर होता है…’ इस पोस्ट को एक घंटे के अंदर 135.5K बार देखा जा चुका है।
https://twitter.com/MariyaRuban/status/1740216202402898298
https://twitter.com/AS_8915/status/1740218486138241053
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
22 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines