VIP Industries Founder Dilip Piramal: दिलीप पीरामल अरबपति पीरामल परिवार से आते हैं। इसी परिवार के वंशज आनंद पीरामल से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2019 में शादी रचाई थी। दिलीप पीरामल आनंद के चाचा लगते हैं। जिन्होंने पीरामल ग्रुप से अलग होकर 1970 के दशक में वीआईपी इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। उनकी बैग निर्माता कंपनी आज भारत के घरेलू बाजार में बड़ा नाम बन चुकी है। जिसका राजस्व करीब 6368 करोड़ रुपये है।
वीआईपी के कई ब्रांड देश में बना चुके हैं पहचान
वीआईपी की बात करें, तो इसके अल्फा, कार्लटन, एरिस्टोक्रेट, स्काईबैग्स और कैप्रिस ब्रांड काफी सफल माने जाते हैं। कंपनी बैग के साथ और भी सामान बनाती है। चार पहिया बैग की तकनीक शुरू करने का श्रेय दिलीप पीरामल को ही जाता है। जिन्होंने सबसे पहले स्काईबैग्स ब्रांड की शुरुआत भारत में की थी। उन्होंने नासिक में एक छोटी सी मिल से कारोबार शुरू किया, जो आज वीआईपी के तौर पर बड़ा नाम बन चुका है।
वीआईपी कंपनी को सफल बनाने में दिलीप की बड़ी बेटी राधिका की भूमिका भी अहम मानी जाती है। जो फिलहाल प्रबंध निदेशक के तौर पर कंपनी की जिम्मेदारी निभा रही हैं। आज पिता-पुत्री की सफल जोड़ी निरंतर वीआईपी इंडस्ट्रीज को शीर्ष की ओर ले जा रही है। फोर्ब्स के अनुसार दिलीप पीरामल की कुल संपत्ति लगभग 4 हजार करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का रूट और स्पीड कितनी होगी? कहां होगी डिजाइन
दिलीप पीरामल का जन्म मुंबई के एक धनी परिवार में 2 नवंबर 1949 को हुआ था। दिलीप पीरामल परिवार के मंझले बेटे हैं। इन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ कॉमर्स में 1970 में डिग्री हासिल की थी। इनकी गिनती देश के सफल बिजनेसमैन के तौर पर होती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines