Delhi Viral Video : आपने चड्डी बनियान’ गैंग या इस तरह के अजीब नाम वाले गैंग के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ‘खुजली गैंग’ के बारे में सुना है? राजधानी दिल्ली में इस गैंग के सक्रिय होने की बात सामने आई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुजली गैंग का आतंक और करतूत को देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि वीडियो में खुजली गैंग की करतूत दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बैग लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहा है। तभी एक शख्स पीछा करते हुए शर्ट के अंदर कोई पाउडर डाल दिया। इससे शख्स को तेजी से खुजली होने लगी।
खुजली गैंग ने ऐसे लगाया छूना
खुजली इतनी तेज थी कि शख्स ने अपनी शर्ट को निकाल दिया और सामान नीचे रखकर शरीर को खुजलाने लगा। खुजली गैंग के सदस्य पहले से तैयार थे। वे इस शख्स के आसपास ही घूम रहे थे और जैसे ही मौका मिला, सामान लेकर फरार हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से शेयर किया गया है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे है।
वीडियो शेयर कर तमाम लोगों ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गजब के लुटरे हैं, इतने आइडिया इनके दिमाग में कहां से आते हैं? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सदर बाजार की ग्रीन मार्केट में लोग 90 पार्सेंट बाहर के व्यापारियों के साथ बहुत कुछ करते हैं, पुलिस कुछ नहीं करती है सदर बाजार का बहुत बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : शारीरिक संबंध के दौरान किसी दूसरी महिला का नाम लेने पर भड़की पत्नी, काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
एक ने लिखा कि चोरी करने के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं, चाहे किसी की जान ही क्यों ना चली जाए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली में लोगों के खूब धोखाधड़ी हो रही है और पुलिस पर मूकदर्शक बनी हुई है। एक ने लिखा कि बस में चोर, बाजार में चोर, मेट्रो में चोर, दिल्ली में हर जगह चोरों का बोलबाला है लेकिन कोई रोकने वाला नहीं है।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
6 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines