Delhi Election Result Viral Memes: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पीछे रह गई है। कांग्रेस का तो हाल इतना बुरा है कि वो कहीं से कहीं नहीं दिखाई दे रही है। अब सोशल मीडिया पर भी शुरुआती रुझानों के आंकड़ों को देखते हुए आम आदमी और कांग्रेस के फनी मीम्स वायरल होने लगे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने भी आप और कांग्रेस पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। आइए आप भी देख लीजिए कौन-कौन से मीम्स इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं।
मोदी की मौज
इंटरनेट पर एक के बाद एक मीम्स और रील्स वायरल हो रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शुरुआती रुझानों में अपनी जीत पर इठलाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को छोड़ा, फोन पर तलाक देकर रचाई दूसरी शादी
बीजेपी के फैंस की बल्ले-बल्ले
एक और रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तरफ को ध्रुव राठी का नाम दे एक बच्चे की आंखों से आंसू निकलते नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर एक बच्चा बीजेपी की जीत पर नाचता हुआ नजर आ रहा है।
आप पार्टी में गोलमाल
फिल्म गोलमाल का एक सीन एडिट कर सोशल मी़डिया पर पोस्ट किया गया है।
इसमें मोदी सरकार की टीम ने केजरीवाल को स्विमिंग पूल में डाला हुआ है और उसे वो इलेक्ट्रिक शॉट देते नजर आ रहे हैं।
आप डूबी
मीम्स की तो मानो सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई हो।
एक मीम इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें आप पार्टी तो डूब गई है और बीजेपी का फूल खिल गया है।
उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज
न सिर्फ आम लोग बल्कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक संत जो भगवा कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ में एक कैप्शन भी लिखा- लड़ो…और लड़ो, खत्म कर दो एक दूसरे को।
उमर का ये तंज सीधे तौर पर आप पार्टी और कांग्रेस पर है।
यह भी पढ़ें: Jeet Adani-Diva Shah की जयमाला का वीडियो वायरल, 27 सेकंड में एक साथ दिखे सारे रंग
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines