Cyclone Dana : चक्रवाती तूफान दाना की वजह से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के कई क्षेत्रों में हालात बिगड़े हुए हैं। गनीमत है कि सरकार ने पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का फैसला लिया। तूफान से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान पर जाते दिखाई दिए। सबसे बड़ी मुसीबत उन लोगों के लिए थी, जो चलने फिरने में असमर्थ थे। इसी बीच आशा कार्यकर्ता की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने का बाद लोग तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।
ओडिशा के केंद्रपाड़ा के खासमुंडा गांव की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने ना सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है बल्कि लोगों को सैल्यूट करने पर भी मजबूर कर दिया है। कहानी सिबानी मंडल की है, जो मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा कार्यकर्ता) हैं। उन्होंने बुजुर्ग को बचाने के लिए जो किया, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
बुजुर्ग को पीठ पर बैठा पहुंचा सुरक्षित स्थान
वायरल वीडियो में सिबानी एक बुजुर्ग महिला को पीठ पर उठाकर ले जाती दिखाई दे रही हैं। बताया गया कि ये वीडियो तूफान के आने से पहले का है। वह बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए अपनी पीठ पर बैठाकर जाती दिखाई दे रही हैं। सिबानी को महिला को पीठ पर बैठाने के बाद कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते देखा जा सकता है।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ, हो रही ये मांग
सिबानी का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनकी तारीफ होनी चाहिए, वाकई ये करना आसान नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि आशा कार्यकर्ताओं को बहुत कम वेतन दिया जाता है, उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा लाभ नहीं मिलता है और उन्हें सरकारी कर्मचारी के रूप में भी मान्यता नहीं दी जाती है। एक अन्य लिखा कि इस संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आना, बहुत बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Dana से पहले भी आ चुके हैं पांच विनाशकारी तूफान, एक में गई थी 5 लाख लोगों की जान
एक ने लिखा कि बहुत बढ़िया प्रयास, सराहनीय। अब समय आ गया है कि सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा शुरू करे। माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि इस पर विचार करें। एक ने लिखा कि इस आशा वर्कर के लिए तालियां बजनी चाहिए। ये कोई आसान काम नहीं है। एक ने लिखा कि ऐसी समर्पित आशा कर्मी को पुरस्कृत करने की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines