हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक: रिपोर्ट

विज्ञापन

ताइपे: ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर मंगलवार को साइबर हमला हुआ। यह हमला देश से बाहर के हमलावरों ने किया। साइट एक बार को काम करने में असमर्थ थी। वेबसाइट को जल्द ही दोबारा मरम्मत के बाद ऑनलाइन देखा गया।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के मंगलवार को देर शाम ताइपे पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि पेलोसी रविवार को चार एशियाई देशों के दौरे पर रवाना हो चुकी हैं। हालांकि, पहले उनके ताइवान जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब पेलोसी ने मंगलवार को ताइवान की ओर रुख किया। यह इसलिए गंभीर हो जाता है क्योंकि चीन ने इसे सेकर कड़ी चेतावनी जारी की है।

पेलोसी मलेशिया की यात्रा करने के बाद ताइपे पहुंचेंगी और रात वहीं बिताएंगी। ऐसी सूचना पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि हम पेलोसी के कार्यक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं और अगर वह ताइवान की यात्रा करती हैं तो हम कड़ा जवाब देंगे। वहीं, चीन द्वारा धमकी मिलने के बाद अमेरिका ने इसकी कड़ी निंदा की है।

अमेरिका ने कहा कि अमेरिकी सांसद सालों से ताइवान की नियमित यात्रा करते रहे हैं। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। वहीं, चीन की धमकियों के जवाब में अमेरिका ने एक एयरक्राफ्ट पोत सहित चार अमेरिकी युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। यूएसएस नेवी के विमान वाहक रोनाल्ड रीगन ने दक्षिण चीन सागर को पार कर लिया है और वर्तमान में यह फिलीपींस सागर, ताइवान और फिलीपींस के पूर्व और जापान के दक्षिण में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें