Viral Video: पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। इस मौके पर अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैसेंजर्स के साथ क्रू मेंबर्स गरबा खेलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो को डीजे निखिल चिनपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों के एक समूह को गरबा करते दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए निखिल चिनपा ने लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज: यह अभी मुंबई एयरपोर्ट पर हो रहा है।”
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधिकारिक हैंडल ने भी निखिल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट की ओर से लिखा गया कि त्योहारों की भावना पूरे जोरों पर है! निखिल, मस्ती और उत्सवों में शामिल होने के लिए धन्यवाद। आपको एक खुशी के उत्सव की शुभकामनाएं और हम आशा करते हैं कि जल्द ही आपके साथ फिर से जश्न मनाना जारी रखेंगे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा कि वीडियो वास्तव में अद्भुत है। इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद। भारत की संस्कृति उसकी सबसे बड़ी ताकत है। विविधता में एकता हमारा प्राकृतिक ताना-बाना है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “सभी हवाई अड्डों पर इसे होते देख रोमांचित हो जाऊंगा… महा नवमी की शुभकामनाएं!”
भोपाल एयरपोर्ट का भी वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का गरबा की धुन पर नाचने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो सोमवार शाम को शूट किया गया था। उस वक्त यात्री इंडिगो की भोपाल-अहमदाबाद उड़ान में सवार होने का इंतजार कर रहे थे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines