हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रील बनाने वालों के लिए अलर्ट, वायरल वीडियो के चक्कर में जेल पहुंचा कपल

Social Media Influencer : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए पति-पत्नी ने ऐसा नाटक किया कि पुलिस घर पहुंच गई और दोनों को उठा ले गई।

विज्ञापन

Social Media Influencer : सोशल मीडिया पर फेमस होने और वीडियो वायरल कराने के लिए लोग ना जाने कैसे-कैसे तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से वीडियो बनाकर फेमस होने की कोशिश करते हैं। वीडियो वायरल कराने के लिए एक कपल ने ऐसा कंटेंट शूट किया कि बवाल मच गया। दोनों के पीछे पुलिस पड़ गई और दोनों पर कार्रवाई की है।

मामला दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक कपल को ऑनलाइन व्यूज बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी पर घरेलू हिंसा का वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, युन्नान प्रांत के कुनमिंग में पुलिस ने पति और उसकी पत्नी को पांच दिन तक हिरासत में रखा था क्योंकि दोनों ने मिलकर एक वीडियो बनाया था, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका था।

दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उन्हें उन लोगों से चिढ़ होती थी, जो लाइव स्ट्रीमिंग से अच्छी रकम कमाते थे। इन दोनों को व्यूज नहीं मिलते तो लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का नाटक वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बनाई। दोनों ने कई वीडियो रिकॉर्ड किए और धीरे-धीरे ये वीडियो वायरल हो गए।

यह भी पढ़ें : चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, दो राज्यों की पुलिस करती रही तमाशा

वीडियो वायरल होने के बाद किसी को समझ ही नहीं आया कि ये सब सिर्फ मजाक है बल्कि लोगों का लगा कि एक निर्दयी शख्स अपनी पत्नी पर अत्याचार करता है। फर्जी वीडियो जब वायरल हो गए तो इस कपल पर मुसीबत आ गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पांच दिन तक पुलिस के कब्जे में रहे।

यह भी पढ़ें : ओह भाई अब क्या करें! डोमिनोज के पिज्जा में निकल आया चाकू; उड़े कर्मचारियों के होश

बता दें कि फेक वीडियो रिकॉर्ड करने, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ चीन में अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने 1,500 से अधिक गिरफ्तारियां की हैं और 10,000 मामले सुलझाए हैं। पहले भी एक फर्जी वीडियो और कहानी सुनाने के बाद एक अकाउंट पर बैन लगा था। थुरमन माओइबेई नाम के शख्स ने झूठी  कहानी गाढ़ी थी कि उसे पेरिस के एक सार्वजनिक शौचालय में किन लैंग नामक एक चीनी लड़के द्वारा छोड़ी गई कुछ पाठ्य पुस्तकें मिलीं। बाद में उसने किताबों को लौटा दिया लेकिन जब जांच हुई तो यह दावा फर्जी पाया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें