हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1500 करोड़ की लॉटरी लगी, लेकिन खाते में 263 रुपये न होने से रह गया कंगाल

Jackpot Winner : एक कपल को 1500 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी लेकिन उन्हें एक रुपया भी नहीं मिला, जानिए क्यों हुआ?

विज्ञापन

Jackpot Winner : लॉटरी जीतने के बाद कई लोगों की जिंदगी रातोंरात बदल चुकी है। हर कोई इसी उम्मीद से लॉटरी का टिकट खरीदता है कि हो सकता है किसी दिन किस्मत साथ दे और वो विजेता बन जाए। एक कपल के साथ ऐसा हुआ भी, वह लॉटरी के विजेता बन गए लेकिन उन्हें एक रुपये भी नहीं मिले सके। कपल का कहना है कि किस्मत ही खराब है।

UK के एक कपल राचेल कैनेडी और लियाम मैकक्रोहन ने बताया कि उन्होंने £182 मिलियन यूरोमिलियन्स (लगभग 1600 करोड़) का जैकपॉट जीता था लेकिन उनकी किस्मत खराब थी और उन्हें यह पैसा नहीं मिल पाया। दोनों पढ़ाई करते थे और लॉटरी का टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

क्यों नहीं मिली जीत की रकम ?

छात्र राचेल कैनेडी ने बताया कि उन्हें एक संदेश मिला, जिसमें उन्हें विजयी होने की जानकारी दी गई थी। दोनों खुशी से झूम उठे लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। राचेल ने बताया कि कि उनके पास £2.50 अकाउंट में नहीं थे, इस वजह से वह जैकपॉट कंपनी का शुल्क को जमा नहीं कर पाए और उनके हाथ से जैकपॉट निकल गया।

विज्ञापन

जैकपॉट कंपनी ने क्या कहा ?

वहीं जैकपॉट कंपनी ने यह कहते हुए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी कि हमें यह कहानी पता है, हम उम्मीद करते हैं कि राचेल कैनेडी और लियाम मैकक्रोहन आगे भी टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे। कंपनी ने दोनों को आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

वहीं राचेल ने कहा कि कंपनी ने जब बताया कि हमें वह रकम अब नहीं मिल सकती तो मेरा दिल टूट गया। राचेल के दोस्त लियाम ने कहा कि हम अक्सर यह कल्पना किया करते थे कि अगर हम जैकपॉट जीत गए तो हम क्या करेंगे? हालांकि हमारी किस्मत ही खराब निकली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola