हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

संसद भवन में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी नेता हुए प्रसन्न और हंसते रह गए PM मोदी

Mallikarjun Kharge Parliament BJP : संसद भवन में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा क्या कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी भी हंसने लगे, देखिये वीडियो

विज्ञापन
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge Parliament BJP :संसद भवन में एक कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर बीजेपी नेता खुश हो गए। खुद पीएम मोदी भी ठहाके लगाने लगे। बीजेपी नेता अब इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पहले से ही खुशी जता रहे हैं।

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष ?

सदन में मल्लिकार्जुन खड़गे सरकार की कमियां गिना रहे थे। महिलाओं के लिए आरक्षण आदि पर अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा कि आप करिए, आपके पास बहुमत है। पहले 330 और 340 सीट की बात करते थे और अब तो 400 पार हो रहा है। इतना सुनते ही बीजेपी सांसद खुश हो गए।

हंसने लगे पीएम मोदी

‘अब की बार 400 पार हो रहा है’ इतना कहकर मल्लिकार्जुन खड़गे रुक गए और बीजेपी सांसद मेज थपथपाने लगे। मल्लिकार्जुन अपनी बात को स्पष्ट करने की कोशिश करते रहे लेकिन बीजेपी सांसद खुशी जाहिर करते रहे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी भी ठहाका मार हसंते दिखाई दिए।

इसके बाद खड़गे ने कहा कि जो लोग तालियां बजा रहे हैं वो मोदी की कृपा से आये हैं। अपने दम पर चुनकर आएं तब मुझे बताना। ये सभी मोदी जी के आशीर्वाद से आए हैं और इनका काम ही यही है। इसी बीच पियूष गोयल खड़े हुए और बोले कि आज खड़गे जी ने सत्य कहा है और सत्य के अलावा कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें : पूनम पांडे ने Adult Content के लिए बनाया था App , Google ने लगाया बैन तो कहां शेयर करती थीं वीडियो

अब इस वीडियो को बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा है कि ‘आपका तो बहुमत है, और अबकी बार तो 400 पार हो रहा है।’ पियूष गोयल समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने खड़गे के इस वीडियो को शेयर किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें