Weird News : चोरी करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। दुकान में अजीब तरीके से चोरी की कई घटनाएं कैमरे में कैद हो चुकी हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी करने के लिए दो लोगों ने ऐसा प्लान बनाया कि हर कोई हैरत में पड़ गया। मामला अमेरिका के कोलोराडो का है। चोरी की इस विचित्र घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
चोरी की यह घटना परफेक्ट पेट्स में हुई, जो पालतू जानवरों का स्टोर है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अचानक एक डिस्प्ले केस के पास गिर गया। वहां मौजूद लोगों को लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है और उसे मदद की जरूरत है। दुकान में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक के तौर पर मौजूद मां और उसके दो छोटे बच्चे मदद के लिए दौड़े, तो इसी बीच दूसरे शख्स ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जैसे ही सभी का ध्यान जमीन पर गिरे शख्स पर गया, वहां मौजूद एक अन्य शख्स डिस्प्ले केस में हाथ डालकर लगभग सात लाख रुपये के दो कुत्तों को वहां से उठा लिया और लेकर भाग गया। दुकान के बाहर एक कैडिलैक एस्केलेडकार पहले से ही खड़ी थी, जिसके बाद वह कार से भाग निकला।
हालांकि, एक दिन बाद चोरी किए गए पिल्लों में से एक को स्टोर पर वापस दे दिया गया। इसे एक महिला ने एक लाख तीस हजार रुपये में सड़क के किनारे से खरीदा था। खरीदने के बाद कुछ ही देर बाद महिला ने पिल्ले को पहचाना और तुरंत स्टोर को फोन किया। स्टोर के कर्मचारी बेहद खुश हुए हैं और उन्होंने महिला की ईमानदारी के लिए उसे सम्मानित करने की योजना भी बनाई।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज नहीं जा पाए तो स्विमिंग पूल को ही बना लिया ‘संगम’, नोएडा की सोसाइटी का वीडियो वायरल
वहीं, पुलिस ने चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 साल के टिमोथी डेविस के रूप में की गई है। उस पर चोरी, ड्रग रखने और साजिश रचने सहित कई आरोप हैं। अभी भी इस मामले के तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कार पर कोई लाइसेंस प्लेट नहीं थी और खिड़कियों को काले रंग की फिल्म से ढंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
41 mins ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines