Azamgarh ASP Viral Video: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी बीच आजमगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिले के एएसपी अपने ही सिपाही पर आगबबूला हो गए। सिपाही को खाना खाता देख वह गुस्से से लाल हो गए और फटकार लगा दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में लोग खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक सिपाही भी खाना खाने लगा। एएसपी की नजर उस सिपाही पर पड़ गई, फिर क्या था एसपी ने सिपाही को फटकार लगा दी और फिर खाना भी रखवा दिया।
एसपी ने कहा कि यहां ड्यूटी पर आए हैं या खाना खाने? कार्यक्रम हो जाने के बाद खाना खाना, अभी चलो जल्दी उधर! अब सोशल मीडिया पर एसपी साहब द्वारा सिपाही को फटकारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि गलती सिपाही की ही थी, अगर बहुत भूख लगी थी तो सीनियर को बताकर खाना प्रारंभ करना चाहिए था। फिर भी एसपी ग्रामीण का बदतमीजी से बोलना कि प्लेट रखो व खाना छोड़कर ड्यूटी करो, बेहद गलत है। एक ने लिखा कि कुछ चीजों का ध्यान सबको रखना चाहिए, जैसे ये सिपाही भूखा क्यों था? इसका ध्यान कौन रखेगा?
यह भी पढ़ें : कम कपड़े में लड़की को देख भटक गया ध्यान; बिकनी पर लगा प्रतिबंध तो मचा बवाल
एक ने लिखा कि अगर खाना खाना शुरू कर दिया था तो फिर खाना वापस नहीं रखवाना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि कम से कम खा रहे थे तो खा लेने देते साहब…पेट से बड़ा पापी और कुछ नहीं है इस जगत में । एक अन्य ने लिखा कि अधिकारी रौब के मारे उम्र का लिहाज करना भूल गए।
बता दें कि आजमगढ़ पुलिस की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया है कि जनपद आजमगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के कार्यक्रम के दौरान कुछ ड्यूटीरत पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट पर अनुपस्थित पाए गए, जिनको वापस उनके ड्यूटी पॉइंट पर भेजा गया।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
13 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines