China Viral House: एक आम इंसान अपना सपनों का घर बनाने के लिए जिंदगी भर मेहनत करता है। अपने घर से सबकी भावनाएं जुड़ी होती हैं, जिसकी वजह से उसको छोड़ना के लिए आसान नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है, जहां पर एक मकान मालिक को अपना घर छोड़ने के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख का ऑफर किया गया, क्योंकि वहां से एक हाईवे निकलना था। बाकी लोगों ने इसके लिए अपनी जमीन दे दी थी, लेकिन यह शख्स अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसका नतीजा ये हुआ कि हाईवे को इस घर के चारों तरफ से निकालना पड़ा।
करोड़ों का ऑफर ठुकराया
चीन के हुआंग पिंग नाम के इस शख्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि यही वह शख्स है जिसने अपने लालच की वजह से सरकार को अपना घर नहीं दिया। यह शख्स चीन के शंघाई के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जिनक्सी नाम के कस्बे में एक निर्माणाधीन हाइवे के बीच में रहता है। आमतौर पर जब कोई सड़क या हाइवे बनाया जाता है तो वहां के लोगों की जमीन घर सभी को सरकार खरीद लेती है। चीन में जिनक्सी नाम के कस्बे में हाइवे का निर्माण होना था, जिसके लिए हुआंग पिंग को भी सरकार ने इसके लिए शख्स को करोड़ों का ऑफर दिया। लेकिन पिंग ने अपना घर न छोड़ने का फैसला करते हुए सरकार का ऑफर ठुकरा दिया। वायरल दावे में कहा जा रहा है कि यह शख्स और ज्यादा पैसों में अपना घर बेचना चाहता था।
रहने में हो रही दिक्कत
जिस जिद्दी बूढ़े चीनी व्यक्ति ने एक सरकारी परियोजना के लिए अपना घर बेचने से इनकार कर दिया था, उसे अब अपने फैसले पर पछतावा है। हुनान प्रांत के हुआंग पिंग को ज्यादा पैसों की उम्मीद थी, लेकिन उसको जो मिल रहा था उसने वह भी खो दिया। सरकार ने उनके घर के चारों ओर एक सड़क बना दी। अब यह घर एक सड़क के बीच में अकेला खड़ा है। इस शख्स को कारों के शोर और झटकों के कारण नींद नहीं आती। हुआंग अपनी पत्नी और पोते के साथ रहता है। घर से निकलने के लिए उन्हें एक सुरंग से गुजरना होगा। हालांकि उनके घर पर लोग घूमने के लिए आते हैं, जिससे वह अब पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Uber से बुकिंग करने पर लोकल ऑटो ड्राइवर्स ने मचाया हंगामा; कैंसिल करनी पड़ी राइड
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines