Chile Case: कभी कभी गलती से भी बड़ी खुशियां मिल जाती हैं, लेकिन इतनी बड़ी खुशी कि क्या करें, ये भी समझ नहीं आता। चिली में ऐसा ही एक अजीब वाकया वायरल हो रहा है। एक कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को इतनी ज्यादा तनख्वाह दे दी कि सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे,दरहसल कंपनी ने अपने कर्मचारी को गलती से 330 गुना ज्यादा तनख्वाह दे दी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। कर्मचारी को हर महीने जो तनख्वाह मिलती थी, उससे 330 गुना ज्यादा रकम उसके खाते में जमा हो गई।
कितनी थी सैलरी?
यह घटना उस समय सामने आई जब कर्मचारी ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया। उसे समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। दरअसल, कंपनी ने उसे मिलने वाली असली रकम 500,000 पेसो (लगभग ₹34,000) की जगह 165,398,851 पेसो (लगभग ₹1,13,00,000) भेज दिए थे।
यह गलती कंपनी के तरफ से हुई पेमेंट में गड़बड़ी की वजह से हुई थी। कर्मचारी को जब इस गलती का पता चला तो उसने अपने सीनियर को सूचित किया। कंपनी ने भी इस गलती को स्वीकार किया और कर्मचारी को अगले दिन बैंक जाकर अतिरिक्त रकम वापस करने के लिए कहा।
लेकिन, असल कहानी यहीं से शुरू होती है। कर्मचारी ने अगले दिन बैंक जाने का तो वादा किया, लेकिन वह गायब हो गया। कंपनी उससे संपर्क ना कर पाए इस लिए उसने, एक वकील के जरिए कंपनी में इस्तीफा भी दे दिया।
अब कंपनी उस कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई कर रही है ताकि अतिरिक्त रकम वापस मिल सके। मगर, अब तक Chile की पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। ये अब भी एक रहस्य है कि इतने सारे पैसों के साथ वह कर्मचारी कहाँ गायब हो गया। इस घटना ने चिली में खूब सुर्खियां बटोरी हैं और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines