Chennai Child Viral Video : चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपार्टमेंट की बालकनी से एक बच्चा गिर पड़ा और वह एक प्लास्टिक की शीट पर अटक गया। इसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपार्टमेंट के फ्लैट से गिर गया बच्चा
बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को चेन्नई के अवाडी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट से एक बच्चा गिर गया। सात महीने का यह बच्चा बालकनी के नीचे लगे एक प्लास्टिक शीट पर अटक गया। वह सरकता हुआ नीचे की ओर आ रहा था, तभी उसके रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुन ली।
इसके बाद बच्चे को बचाने का ऑपरेशन शुरू किया गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पलास्टिक सीट पर अटका हुआ और कई लोग नीचे चादर लेकर खड़े हैं कि अगर बच्चा गिरे भी तो उसे चोट ना लगे। हालांकि जहां बच्चा अटका हुआ है, उसके नीचे वाले फ्लैट की बालकनी से कुछ लोग बच्चे को बचाते दिखाई दे रहे हैं।
एक शख्स बालकनी पर खड़ा हुआ और हाथ ऊपर कर बच्चे को पकड़ लिया। इस तरह बच्चे की जान बच गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन वीडियो देखने के बाद लोग इसे माता-पिता की घोर लापरवाही कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एक हफ्ते में बीन डाले इतने सिक्के कि खरीद ली TV, मेटल डिटेक्टर लेकर निकला शख्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह की लापरवाही कोई कैसे कर सकता है? एक ने लिखा कि बच्चों की देखभाल, पैदा करने से अधिक कठिन होती है। एक अन्य ने लिखा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मां रील बनाने में व्यस्त रही हो। एक ने लिखा कि शुक्र है कि बच्चे की जान बच गई, ऐसे पड़ोसियों पर गर्व होना चाहिए जो बच्चे की जान बचाने के लिए आगे आए। एक ने लिखा कि इस बच्चे के लिए पड़ोसी भगवान बनकर पहुंचे और जान बचाने में कामयाब हो गए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines