कॉर्पोरेट में काम करने वाले लोग लगभग हर रोज कई मीटिंग में हिस्सा लेते हैं और ऐसे में अगर कोई मीटिंग में हिस्सा न लें तो क्या होगा? अमेरिका के एक सीईओ ने इसका जवाब दिया है, जिसने केवल मीटिंग में हिस्सा न लेने के कारण 99 लोगों को नौकरी से तुरंत फायर कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इसके लिए उसने कोई ऑफिशियल मेल नहीं भेजा, बल्कि Slack मैसेज के जरिए ही नौकरी से निकालने का फैसला किया। ये पोस्ट रैडिट के जरिए सामने आया है । आइए इसके बारे में जानते हैं।
Slack मैसेज पर किया फायर
अमेरिका में रहने वाले एक सीईओ ने मीटिंग में शामिल न होने पर 99 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। सीईओ के इस फैसले की जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के एक इंटर्न Reddit पर अपने के गुस्से भरे Slack मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।
इस Reddit यूजर ने दावा किया कि वह एक इंटर्न के रूप में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स मार्केटप्लेस में शामिल हुआ था, लेकिन एक घंटे बाद ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके साथ ही इंटर्न ने Reddit पर सीईओ के गुस्से भरे Slack मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने कंपनी के 111 कर्मचारियों में से 99 को नौकरी से निकाल दिया। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
Angry CEO fires 99 out of 110 employees through Slack message.
byu/cupholdery inrecruitinghell
पोस्ट क्यों हो रही वायरल?
इस मैसेज में सीईओ ने खुद को बाल्डविन के रूप में पेश किया और फिर अपने कर्मचारियों को उनके काम को गंभीरता से न लेने के लिए फटकार लगाई। उसने Slack मैसेज में लिखा आप में से जो लोग आज सुबह मीटिंग में नहीं आए, उन्हें यह ऑफिशियल नोटिफिकेशन समझनी चाहिए: आप सभी को नौकरी से निकाल दिया गया है।
मैसेज में आगे लिखा है कि आपने जो सहमति जताई थी, उसे पूरा नहीं किया, आप कॉन्ट्रैक्ट के अपने हिस्से को पूरा करने में विफल रहे और आप उन मीटिंग में शामिल होने में विफल रहे, जिनमें आपको शामिल होना था और काम करना था। क्रोधित सीईओ ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मैं हमारे बीच के सभी समझौतों को रद्द कर दूंगा। कृपया आपके पास जो कुछ भी है उसे वापस कर दें, सभी खातों से साइन आउट करें और खुद को इस स्लैक से तुरंत हटा लें।
उन्होंने कहा कि मीटिंग में उपस्थित न होने से, उनके कर्मचारियों ने उन्हें दिए गए अवसर को हल्के में लिया है। मैंने आपको अपना जीवन बेहतर बनाने, कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़ने का अवसर दिया। फिर भी, आपने मुझे दिखाया है कि आप इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। बाल्डविन ने स्लैक पर लिखा कि 110 लोगों में से आज सुबह केवल 11 लोग उपस्थित थे। उन 11 को रहने दिया गया। आप में से बाकी को निकाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री की बेटी पति के खिलाफ लड़ रही चुनाव, ससुराल में कैसा हाल? बताते रो पड़ी
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
17 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
20 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines