Car Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवकों को एक बाइकर से झगड़ते और फिर उसे अपनी कार के बोनट पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब बाइक सवार ने कार को ‘टिन का डिब्बा’ कह दिया, जिससे कार सवार युवक भड़क उठे.
कार मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना दहेत कोतवाली क्षेत्र के नागल-तपरी रोड पर हुई बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना की सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है. सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल ने बताया कि वायरल क्लिप के आधार पर जांच शुरू की जा चुकी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो में क्या नजर आया?
वायरल वीडियो में बाइक सवार को नागल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, तभी पीछे से एक कार आती है और ओवरटेक करने के लिए हॉर्न देती है. इसके बाद कहासुनी शुरू होती है, और कथित तौर पर बाइक सवार ‘टिन का डिब्बा’ कहकर कार का मजाक उड़ाता है. इससे गुस्साए युवक बाइक सवार पर टूट पड़ते हैं. हमले के बाद जब आरोपी कार लेकर भागने की कोशिश करते हैं, तो बाइक सवार उन्हें रोकने के लिए आगे खड़ा हो जाता है. तभी ड्राइवर अचानक गाड़ी आगे बढ़ा देता है, जिससे युवक बोनट पर गिर जाता है.
यह भी पढ़ें: छोटी बच्ची ने Shaky गाने पर ऐसे लगाएं ठुमके, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हैं फेल; Video देख आप भी कहेंगे ये बात
बताया जा रहा है कि कार चालक ने करीब 500 मीटर तक बिना रुके गाड़ी चलाई और फिर अचानक ब्रेक लगाई, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि पीड़ित की हालत स्थिर है और मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines